• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन का संयोजक बनने से किया इनकार

नई दिल्ली।विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' में शामिल दलों की शनिवार को वर्चुअल बैठक हुई। इस बैठक में जदयू की ओर से अध्यक्ष नीतीश कुमार, पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश के मंत्री संजय झा शामिल हुए। बैठक में नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन के संयोजक बनाए जाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। बैठक से निकलने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बताया कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को ही 'इंडिया' गठबंधन का चेयरमैन बनना चाहिए।
संजय झा के मुताबिक नीतीश कुमार ने संयोजक बनने को लेकर अपनी सहमति नहीं दी। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि मेरी किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है।
उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन बनने के बाद से ही किसी भी पद में दिलचस्पी से इनकार करते रहे हैं। हालांकि, उनके संयोजक बनाए जाने के कयास लगते रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish Kumar refused to become the coordinator of India alliance
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indiaallaince, india alliance, virtual meeting, mallikarjun kharge, congress, rahul gandhi, ncp, sharad pawar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved