• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वीरेंद्र सचदेवा ने किया झड़ौदा में स्टेडियम का शिलान्यास, कहा- देहात के बच्चों को होगा काफी फायदा

Virendra Sachdeva laid the foundation stone of the stadium in Jharoda, said- children of the village will benefit a lot - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । नजफगढ़ के झड़ौदा में शनिवार को फुटबॉल स्टेडियम, बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट समेत ट्रैकिंग कोर्ट का निर्माण कार्य शुरू हुआ, जिसका शिलान्यास दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया। इस मौके पर पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत, नजफगढ़ जोन के चेयरमैन अमित खरखरी भी मौजूद रहे। शिलान्यास के मौके पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आईएएनएस से कहा, "आज झड़ौदा गांव में 14 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया है। यहां एक नया फुटबॉल स्टेडियम, दो बैडमिंटन कोर्ट, एक बास्केटबॉल कोर्ट और ट्रैकिंग कोर्ट बनेगा।"
इसके साथ ही उन्होंने उप-राज्यपाल का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने ग्रामोदय योजना के तहत फंड दिया, जिससे कई योजनाएं चल रही हैं। उनका मानना है कि दिल्ली को 'विकसित राजधानी' बनाने के लिए 'विकसित गांव' बनाने बहुत जरूरी हैं।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहा है। इस स्टेडियम और कोर्ट के बनने से देहात के बच्चों को काफी फायदा होगा। उनकी प्रतिभा को उभारने में काफी मदद मिलेगी।
इस अवसर पर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत भी मौजूद थीं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से देश के लोगों को पीड़ा हो रही है।
बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को बिहार के अपने एक दिवसीय दौरे पर आए थे। यहां उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली कर चुनाव जीती है। भाजपा बिहार चुनाव को लेकर भी ऐसी ही तैयारी कर रही है। राहुल गांधी ने कहा था कि महाराष्ट्र चुनाव 'मैच फिक्सिंग' की तरह था। अगर अगला नंबर बिहार का है।
कमलजीत सहरावत ने आईएएनएस से कहा, "राहुल गांधी हार में अपनी जिम्मेदारी कभी नहीं मानते। जब चुनाव होते हैं, तो राहुल गांधी विदेश चले जाते हैं। उनकी देश को लेकर की गई बयानबाजी देश के लोगों को तकलीफ देती है। आज अगर कांग्रेस हार रही है, तो इसका कारण कांग्रेस की अपनी कमी है। भाजपा अपने विकास के एजेंडा को लेकर चलती है। लोगों के वोटों की वजह से भाजपा की सरकार बनी है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Virendra Sachdeva laid the foundation stone of the stadium in Jharoda, said- children of the village will benefit a lot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: stadium, virendra sachdeva, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved