• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वीरेंद्र सचदेवा ने 'आप' पर महिलाओं के फॉर्म कबाड़ में बेचने का लगाया आरोप, जांच की उठाई मांग

Virendra Sachdeva accused AAP of selling women forms to junk, demanded investigation - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी सरकार और अरविंद केजरीवाल पर महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दावा किया, "दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी द्वारा महिलाओं के साथ एक बहुत बड़ा धोखा किया गया है। महिलाओं को एक-एक हजार देने के नाम पर लाइन में लगवाकर फॉर्म भरवाए गए। लेकिन फिर उन फॉर्म को कबाड़ी को बेच दिया गया। इस मामले की जांच होनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि "हम यह मामला दिल्ली पुलिस को भी सौंपेंगे और इसकी जांच करवाएंगे कि इन डॉक्यूमेंट का कोई दुरुपयोग तो नहीं किया जा रहा है। यह मामला बहुत संगीन है और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। पहले पंजाब की महिलाओं के साथ धोखा हुआ, अब दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा हुआ है। न अभी तक किसी महिला को पैसे दिए गए और न ही आगे कोई पैसा मिलेगा।"

वीरेंद्र सचदेवा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "एक ही विधानसभा तिमारपुर से करीब 30 हजार महिलाओं के फॉर्म हमें कबाड़ से मिले हैं। इसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक की जानकारी है। केजरीवाल इस तरह से महिलाओं को धोखा दे रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "फॉर्म भरने वाली महिलाओं का कसूर क्या है? उन्होंने तो उन (दिल्ली सरकार) पर 2,100 रुपए देने का विश्वास किया। पंजाब में तो उन्होंने महिलाओं को 1,000 रुपए नहीं दिए, लेकिन अब दिल्ली में भी उनको झूठ बोलना है। अगर महिलाओं का डाटा कबाड़ी की दुकान पर पड़ा है, तो सभी 70 विधानसभा सीटों की महिलाओं का डाटा भी कबाड़ी की दुकान पर होगा। उन्होंने खुद 22 महिलाओं के रजिस्ट्रेशन का दावा किया, उन्होंने दिल्ली की उन महिलाओं के साथ धोखा किया है।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Virendra Sachdeva accused AAP of selling women forms to junk, demanded investigation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aap, women, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved