• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विजय देव दिल्ली के मुख्य सचिव बने, जानिए आखिर ऐसा क्यों हुआ...

नई दिल्ली। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय कुमार देव दिल्ली के नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। वह अंशु प्रकाश के स्थान पर इस पद पर नियुक्त हुए हैं। एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी फिलहाल दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पद पर तैनात हैं।

गृह मंत्रालय की ओर से गुरुवार रात जारी आदेश के अनुसार, संबंधित प्राधिकारी से स्वीकृति मिलने के बाद विजय कुमार देव, आईएएस (एजीएमयूटी,1987) को अगले आदेश तक पद धारण करने की तिथि से दिल्ली का मुख्य सचिव नियुक्त करने का फैसला किया है। देव, प्रकाश का स्थान लेंगे, जिन्होंने फरवरी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं पर मारपीट का आरोप लगाया था।

केंद्र ने 17 नवंबर को प्रकाश का तबादला दूरसंचार विभाग में कर दिया था। मुख्य सचिव का पद भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सिविल सेवा का सबसे शीर्ष पद है।


देव के साथ सरकार का पहले ही अनबन: मुख्य सचिव बदल जाने से दिल्ली सरकार के साथ चल रही अनबन खत्म हो जाएगी। यह अभी संदेह के घेरे में है। क्योंकि जिस अफसर को मुख्य सचिव बनाया गया है, उससे मुख्यमंत्री का झगडा चल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vijay Dev became the Chief Secretary of Delhi, Know out why this happened ...
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijay dev, chief secretary of delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved