• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वीडियोकॉन मामला : चंदा कोचर के देवर, न्यूपॉवर के निदेशक से CBI की पूछताछ

Videocon case: CBI inquiry by Chanda Kochhar brother-in-law, director of New Power - Delhi News in Hindi

मुंबई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लगातार पांचवें दिन सोमवार को आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर व न्यूपॉवर रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक महेश चंद्र पुंगलिया से 2012 में वीडियोकॉन समूह को 3,250 करोड़ रुपये का कर्ज दिए जाने से जुड़े मामले में पूछताछ की। वीडियोकॉन समूह के प्रमुख वेणुगोपाल धूत के करीबी सहयोगी महेश चंद्र पुंगलिया से मामले में लगातार तीसरे दिन पूछताछ की गई। वह पहले वीडियोकॉन समूह के एक कर्मचारी थे और अक्सर परामर्श सेवा प्रदान करने का प्रस्ताव देते थे। वह न्यूपॉवर रिन्यूएबल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों में एक हैं। न्यूपॉवर कंपनी को चंदा कोचर के पति दीपक कोचर व धूत ने दिसंबर 2008 में स्थापित किया था। राजीव कोचर व पुंगलिया से सीबीआई के ब्रांद्रा स्थित कार्यालय में पूछताछ की गई। एजेंसी ने रविवार को न्यूपॉवर के एक अन्य निदेशक उमानाथ वैकुंठ नायक से मामले में पूछताछ की थी। पुंगलिया से राजीव कोचर की सिंगापुर स्थित कंपनी एविस्ता एडवाइजरी की कर्ज के नवीनीकरण में भूमिका को लेकर पूछताछ की गई। न्यूपॉवर के निदेशक से आईसीआईसीआई बैंक से वीडियोकॉन को कर्ज हासिल करने में की गई मदद के बारे में पूछा गया, जो कि भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले 20 बैंकों के संघ द्वारा वीडियोकॉन समूह को दिए गए 40,000 करोड़ रुपये के कर्ज का हिस्सा था।
एजेंसी ने 2012 में बैंकों के संघ के हिस्से के तौर पर आईसीआईसीआई बैंक द्वारा समूह को कर्ज मंजूर करने में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी निर्धारित करने के लिए दीपक कोचर, वीडियोकॉन समूह के अधिकारियों व अन्य के खिलाफ एक प्राथमिकी जांच दर्ज की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Videocon case: CBI inquiry by Chanda Kochhar brother-in-law, director of New Power
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: icici loan case, cbi, chanda kochhar, brother-in-law, videocon case, cbi inquiry, new power, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved