नई दिल्ली। भारत की वायु सेना के वाइस चीफ एयर मार्शल एसबी देव ने राफेल सौदा भारतीय वायु सेना के लिए अभूतपूर्व बताया है। राफेल एक शानदार एयरक्राफ्ट है, जो भारत को मुकाबला करने की अभूतपूर्व क्षमा प्रदान करेगा। वहीं दूसरी ओर, सर्वोच्च न्यायालय ने राफेल डील पर रोक की मांग की याचिका पर सुनवाई करने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, एयर फोर्स के वाइस चीफ एयर मार्शल देव ने बुधवार को कहा कि इस डील की आलोचना करने वालों को इसके मानदंड और खरीद प्रक्रिया को समझना चाहिए था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह राफेल सौदा भारतीय वायु सेना के लिए अभूतपूर्व है। इससे भारतीय वायु सेना को मजबूती मिलेगी। राफेल एक शानदार एयरक्राफ्ट है, जो भारत को मुकाबला करने की अभूतपूर्व क्षमा प्रदान करेगा। इस मामले से पहले उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को सौदे पर रोक के अनुरोध वाली जनहित याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करने को सहमत हो गए। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने अधिवक्ता की उन दलीलों पर गौर किया कि उनकी अर्जी तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की जाए।
शर्मा ने अर्जी में फ्रांस के लड़ाकू विमान सौदे में विसंगतियों का आरोप लगाया है और उस को तत्काल रोक की मांग की है। इन एयरक्राफ्ट की डिलीवरी सितंबर 2019 से ही शुरू होनी है। उल्लेख है कि 58 हजार करोड़ रुपए की इस सौदे को लेकर सरकार लगातार कांग्रेस के निशाने पर है। कांग्रेस नेता इसे सबसे बडा घोटाला बता रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope