• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह देश के 24वें नौसेना प्रमुख, पिता थे विंग कमांडर

Vice Admiral Karmibir Singh was the Chief of the 24th Naval Chief, Father of the Wing Commander - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया। वह मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा के 31 मई को कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रभार संभालेंगे। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, "भारत सरकार ने परम विशिष्ठ सेवा मेडल(पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा मेडल(एवीएसएम) वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया है। वह एडमिरल सुनिल लांबा के 31 मई को सेवानिवृत्ति होने के बाद कार्यभार संभालेंगे।" वाइस एडमिरल करमबीर सिंह भारतीय नौसेना के 24वें प्रमुख होंगे। करमबीर सिंह नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए), खड़कवासला के पूर्व छात्र रहे हैं। वह जुलाई 1980 में भारतीय नौ सेना से जुड़े। एनडीए में आने से पहले उन्होंने महाराष्ट्र के बार्नेस स्कूल, देवलाली से स्नातक की शिक्षा हासिल की थी।
मूल रूप से जालंधर के रहने वाले करमबीर सिंह की शिक्षा देश के कई शहरों में हुई क्योंकि उनके पिता खुद भारतीय वायुसेना (आईएएफ) थे और विंग कमांडर के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vice Admiral Karmibir Singh was the Chief of the 24th Naval Chief, Father of the Wing Commander
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह, भारतीय नौसेना केंद्र सरकार पूर्व प्रमुख लांबा नई दिल्ली जल सेना vice admiral karmibir singh was the chief of the 24th naval chief, father of the wing commander, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved