• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस के पूर्व सांसद बागुन सुम्ब्रुई का निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख

Veteran leader Bagun Sumbrui passes away - Delhi News in Hindi

जमशेदपुर/नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व सांसद बागुन सुम्ब्रुई का 94 वर्ष की आयु में जमशेदपुर में निधन हो गया। वह पांच बार सांसद रह चुके हैं। पार्टी नेताओं ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। झारखंड कांग्रेस के नेताओं के अनुसार, सुम्ब्रुई को दिल का दौरा पडऩे के बाद 40 दिन पहले जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका शुक्रवार रात को निधन हुआ।

पार्टी नेता ने कहा, ‘‘उनका तब से इलाज चल रहा था।’’ सुम्ब्रई सिंहभूम विधानसभा क्षेत्र से 1977 से 2004 के बीच सांसद रहे। वह अविभाजित बिहार में मंत्री और झारखंड विधानसभा में के डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुम्ब्रुई के निधन पर दुख जताया।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘झारखंड के लोगों के लिए सच्चाई, सादगी और विनम्रता केप्रतीक, आदिवासी समाज की आवाज और गांधीजी के विचारों के सच्चे शिष्य बागुन सुम्ब्रुई का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए दुख की घड़ी है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Veteran leader Bagun Sumbrui passes away
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: veteran leader bagun sumbrui, bagun sumbrui passes away, bagun sumbrui, बागुन सुम्ब्रुई, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved