नई दिल्ली। नवनिर्वाचित एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को देश के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित सादे समारोह में शपथ-ग्रहण किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता को हिन्दी में शपथ दिलाई। नायडू (68) उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने से पहले तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे। नायडू ने उपराष्ट्रपति के तौर पर एम.हामिद अंसारी की जगह ली है, जिन्होंने अगस्त 2007 से लगातार दो कार्यकाल के लिए इस पद पर सेवा दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दो बार केंद्र में मंत्री और चार बार राज्यसभा के सदस्य रह चुके नायडू इससे पहले सूचना एवं प्रसारण तथा शहरी विकास मंत्रालय संभाल चुके हैं। शपथ-ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह तथा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। इससे पहले नायडू ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने जनसंघ के नेता दीनदयाल उपाध्याय, सरदार वल्लभभाई पटेल और बाबासाहेब बी.आर. अंबेडकर को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope