• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नायडू ने सांसदों से ‘भीख मांगने’ से बचने को कहा

नई दिल्ली। राज्यसभा सभापति एम.वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को मंत्रियों और सदस्यों से फिर कहा कि सदन के पटल पर कोई पेपर, रिपोर्ट रखने के दौरान वे वाक्य ‘आई बेग टू’ का प्रयोग करने से बचें। अंग्रेजी के ‘बेग’ का शाब्दिक अर्थ भीख होता है। सभापति ने व्यवहार को नियंत्रित करने वाला यह नियम उस समय दिया जब केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री पी.पी.चौधरी सदन में अपने मंत्रालय से संबंधित दस्तावेज रखने के लिए खड़े हुए। चौधरी ने कहा, ‘‘सर, विद योर परमिशन, आई बेग टू ले आन द टेबल आफ द हाउस पेपर्स लिस्टेड अंडर माई नेम।’’ इस पर नायडू ने टोका, ‘‘नो बेगिंग प्लीज...मैंने यह पहले भी कहा है लेकिन आप शायद उस समय मौजूद नहीं थे। मैंने सदस्यों से कहा था कि पटल पर पेपर रखते समय केवल ‘आई सीक परमिशन टू ले द पेपर’ या महज ‘आई ले द पेपर’ कहा करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा होगा अगर शब्द ‘बेगिंग’ से बचा जाए।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Venkaiah Naidu asks MPs to avoid begging
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajya sabha chairman, m venkaiah naidu, pp chaudhary, begging, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved