नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें सांसद दुष्यंत सिंह के निकट खड़ा देखा जा सकता है। कोविड-19 से संक्रमित एक बॉलीवुड गायक के संपर्क में आने के बाद से वह एकांतवास में हैं। दरअसल, सांसद दुष्यंत सिंह और उनकी माता व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खुद से एकांतवास में चले गए हैं। उन्होंने हाल ही में एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस समारोह में बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर भी आईं थीं, जो शुक्रवार को कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसी दिन वरुण गांधी ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें संसद में दुष्यंत सिंह के बगल में खड़ा देखा जा सकता है। वीडियो ने वायरस के संक्रमण को लेकर दहशत बढ़ा दी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वरुण गांधी ने खुद से एकांतवास में गए हैं या नहीं।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope