नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'वंदे मातरम्' ब्लॉग शेयर किया है। उन्होंने 'वंदे मातरम' को भारत की स्वतंत्रता का गीत, अटूट संकल्प का भावना और जागरण का प्रथम मंत्र बताया।
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ब्लॉग का लिंक शेयर किया। उन्होंने कहा, "‘वंदे मातरम’ स्वतंत्रता का गीत है, अटूट संकल्प की भावना है, और भारत के जागरण का प्रथम मंत्र है। राष्ट्र की आत्मा से जन्मे शब्द कभी समाप्त नहीं होते, वे सदैव जीवित रहते हैं, पीढ़ियों तक गूंजते रहते हैं। समय आ गया है कि हम अपने इतिहास, अपनी संस्कृति, अपनी मान्यताओं और अपनी परंपराओं को भारतीयता की दृष्टि से देखें। ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मेरा ब्लॉग…"
शाह के ब्लॉग का शीर्षक 'वंदे मातरम् - सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रथम उद्घोषणा' है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसमें लिखा है—"हमारे देश के इतिहास में ऐसे कई अहम पड़ाव आए, जब गीतों और कलाओं ने अलग-अलग रूपों में लोकभावनाओं को सहेजकर आंदोलन को आकार देने में अहम भूमिका निभाई। चाहे छत्रपति शिवाजी महाराज जी की सेना के युद्धगीत हों, आजादी के आंदोलन में सेनानियों के गान या आपातकाल के विरुद्ध युवाओं के सामूहिक गीत, इन गीतों ने भारतीय समाज को स्वाभिमान की प्रेरणा भी दी और एकजुट भी बनाया।
ऐसा ही है भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’, जिसका इतिहास किसी युद्धभूमि से नहीं, बल्कि एक विद्वान बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी के शांत लेकिन अडिग संकल्प से शुरू होता है। सन 1875 में, जगद्धात्री पूजा (कार्तिक शुक्ल नवमी या अक्षय नवमी) के दिन उन्होंने उस स्तोत्र की रचना की जो भारत की स्वतंत्रता का शाश्वत गीत बन गया। ‘वंदे मातरम’ केवल भारत का राष्ट्रीय गीत ही नहीं, सिर्फ स्वतंत्रता आंदोलन का प्राण नहीं, बल्कि यह बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ की प्रथम उद्घोषणा है। इसने हमें याद दिलाया कि भारत केवल जमीन का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि एक भू-सांस्कृतिक राष्ट्र है, जिसकी एकता उसकी संस्कृति और सभ्यता से आती है।
जैसा कि महर्षि अरबिंद ने वर्णन किया, बंकिम आधुनिक भारत के एक ऋषि थे, जिन्होंने अपने शब्दों के माध्यम से राष्ट्र की आत्मा को पुनर्जीवित किया। अपने एक पत्र में बंकिम बाबू ने लिखा: "मुझे कोई आपत्ति नहीं है यदि मेरे सभी कार्य गंगा में बहा दिए जाएं। यह श्लोक ही अनंत काल तक जीवित रहेगा। यह एक महान गान होगा और लोगों के हृदय को जीत लेगा।" औपनिवेशिक भारत के सबसे अंधकारमय काल में लिखा गया, ‘वंदे मातरम’ जागृति का प्रभात-गीत बन गया।
1896 में रवींद्रनाथ टैगोर जी ने ‘वंदे मातरम’ को धुन में पिरोया, जिससे इसे वाणी और अमरता प्राप्त हुई। यह गीत भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से आगे बढ़कर पूरे देश में गूंज उठा। तमिलनाडु में सुब्रमण्यम भारती जी ने इसका तमिल अनुवाद किया और पंजाब में क्रांतिकारियों ने इसे गाते हुए ब्रिटिश राज को खुली चुनौती दी। 1905 में, बंग-भंग आंदोलन के दौरान ‘वंदेमातरम’ के सार्वजनिक पाठ पर प्रतिबंध लगा दिया था, फिर भी 14 अप्रैल, 1906 को बारीसाल में, हजारों लोगों ने इस आदेश की अवहेलना की। जब पुलिस ने शांतिपूर्ण सभा पर लाठीचार्ज किया, तो पुरुष और महिलाएं सड़कों पर ‘वंदे मातरम’ का नारा लगाते हुए लहूलुहान हो गए।
वहां से ‘वंदे मातरम’ का मंत्र गदर पार्टी के क्रांतिकारियों के साथ कैलिफोर्निया पहुंच गया और आजाद हिंद फौज में गूंजा, जब नेताजी के सैनिक सिंगापुर से मार्च कर रहे थे और 1946 के रॉयल इंडियन नेवी की क्रांति में भी गूंजा, जब भारतीय नाविकों ने ब्रिटिश युद्धपोतों पर तिरंगा फहराया। खुदीराम बोस से लेकर अशफाक उल्ला खान तक, चंद्रशेखर आजाद से लेकर तिरुपुर कुमारन तक, नारा एक ही था। यह अब सिर्फ एक गीत नहीं रहा, यह भारत की सामूहिक आत्मा की आवाज बन गया था। महात्मा गांधी ने स्वयं स्वीकार किया था, ‘वंदे मातरम’ में "सबसे सुस्त रक्त को भी जगाने की जादुई शक्ति" थी। महर्षि अरबिंद जी ने इसीलिए कहा था कि यह भारत के पुनर्जन्म का मंत्र है।
26 अक्टूबर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वंदेमातरम’ गीत के इस इतिहास की देशवासियों को फिर से याद दिलाई और राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 7 नवंबर से भारत सरकार की ओर से अगले एक वर्ष तक अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया। इन आयोजनों के माध्यम से देशभर में ‘वंदे मातरम’ का पूर्ण गान होगा, जिससे देश की युवा पीढ़ी ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ के विचार को आत्मसात कर पाए।
आज जब हम भारत पर्व मना रहे हैं और सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहे हैं तो यह भी याद करते हैं कि कैसे सरदार साहब ने ‘एक भारत’ का निर्माण कर ‘वंदे मातरम’ की भावना को ही मूर्त रूप दिया। ‘वंदे मातरम’ आज भी विकसित भारत 2047 के हमारे संकल्प में प्रेरणा दे रहा है। अब इस भावना को आत्मनिर्भर और श्रेष्ठ भारत में परिवर्तित करना हमारी जिम्मेदारी है।
‘वंदेमातरम’ स्वतंत्रता का गीत है, अटूट संकल्प की भावना है और भारत के जागरण का प्रथम मंत्र है। राष्ट्र की आत्मा से जन्मे शब्द कभी समाप्त नहीं होते, वे सदैव जीवित रहते हैं और पीढ़ियों तक गूंजते रहते हैं। समय आ गया है कि हम अपने इतिहास, अपनी संस्कृति, अपनी मान्यताओं और अपनी परंपराओं को भारतीयता की दृष्टि से देखें। वंदेमातरम।
--आईएएनएस
सागरिका घाटके ने सोशल मीडिया पर शेयर की वेकेशन की खूबसूरत झलक
2025 Overview : इस साल इन ओटीटी सीरीज के सीक्वल ने मचाया धमाल, फीमेल एक्ट्रेसेस का रहा दबदबा
राशिफल: 15 दिसंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा, जानें मेष से मीन तक का हाल
तमिलनाडु : 16वीं सदी में बना विघ्नहर्ता का अद्भुत मंदिर, दर्शन मात्र से दूर होती हैं बाधाएं
फराह खान ने कुनिका सदानंद को दी नया बॉयफ्रेंड बनाने की सलाह, 'कंट्रोल फ्रीक' पर की चर्चा
बहुत आकर्षक पर्सनैलिटी के होते हैं इस मूलांक के जातक, किस्मत के भी धनी
Year in Review 2025 : सात फेरे लेकर एक-दूजे को दिया वचन, इस साल शादी के बंधन में बंधे ये सितारे
स्कूल लेक्चरर–कोच भर्ती में सिस्टम फेल? बैकलॉग के पीछे नीति, परीक्षा और जवाबदेही पर सवाल
पौष द्वादशी पर मंगलवार का अद्भुत संयोग, जानें महत्व और पूजा विधि
सफला एकादशी 2025: इन गलतियों से खंडित हो सकता है व्रत, नियमों का रखें पूरा ध्यान
जैकी श्रॉफ की डेब्यू फिल्म 'हीरो' ने पूरे किए 42 साल, अभिनेता ने शेयर की खास यादें
तान्या मित्तल संग अफेयर की अफवाहों पर अमाल मलिक ने लगाया विराम, फैंस से की खास अपील
बासी आटे से बनी रोटी ग्रहों की शक्ति को करती है कमजोर, जानिए..क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र
श्री बालकोटेश्वर स्वामी मंदिर : दर्शन भर से पुरानी बीमारी और समस्याओं से मुक्ति
कपालेश्वर मंदिर: जब श्राप की वजह से मोर बन गई थी मां पार्वती, इसी स्थल पर किया था तप
मेसी से मिलकर गदगद हुए एल्विश और जन्नत, शेयर की तस्वीरें
कपिल शर्मा और त्रिधा चौधरी का हाई एनर्जी रोमांस, आजा हलचल करेंगे में मचाएगा धूम
'पालकी पे होके सवार' गाने पर अंकिता लोखंडे ने किया रिवीलिंग डांस
जम्मू-कश्मीर : सीएम उमर अब्दुल्ला ने आकिब नबी को दी बधाई, खुद को दिल्ली कैपिटल्स का समर्थक बताया

गोवा में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए एसआईआर की गणना शुरू हुई

राजस्थानः दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पिकअप में आग लगने से तीन की जिंदा जलकर मौत
खरमास 2025 : क्या बाल और नाखून कटवाना है मना? जानें नियम और मान्यता
जैकी श्रॉफ की डेब्यू फिल्म 'हीरो' ने पूरे किए 42 साल, अभिनेता ने शेयर की खास यादें
Year in Review 2025 : सात फेरे लेकर एक-दूजे को दिया वचन, इस साल शादी के बंधन में बंधे ये सितारे
2025 Overview : इस साल इन ओटीटी सीरीज के सीक्वल ने मचाया धमाल, फीमेल एक्ट्रेसेस का रहा दबदबा
'पालकी पे होके सवार' गाने पर अंकिता लोखंडे ने किया रिवीलिंग डांस
फराह खान ने कुनिका सदानंद को दी नया बॉयफ्रेंड बनाने की सलाह, 'कंट्रोल फ्रीक' पर की चर्चा
सागरिका घाटके ने सोशल मीडिया पर शेयर की वेकेशन की खूबसूरत झलक
मेसी से मिलकर गदगद हुए एल्विश और जन्नत, शेयर की तस्वीरें
तान्या मित्तल संग अफेयर की अफवाहों पर अमाल मलिक ने लगाया विराम, फैंस से की खास अपील
मैं और तान्या सिर्फ अच्छे दोस्त, बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट रहे अमाल मलिक ने शेयर किया अपना अनुभव
कहां से आया था 'कचरा सेठ' का करेक्टर? जिसने बदल दी मनोज जोशी की किस्मत
शतावरी: सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है वरदान
डार्क सर्कल्स : आंखों के आसपास के ये काले घेरे शारीरिक थकान का भी देते हैं संकेत
पीरियड्स का दर्द या ऐंठन, सौंफ देगी राहत
गले में सूजन और खराश से छुटकारा दिलाएंगे आयुर्वेदिक नुस्खे
प्रीडायबिटीज को ठीक करने से हार्ट अटैक के खतरे में 60 प्रतिशत की आ सकती है कमी : स्टडी
स्नान से पहले करें तिल के तेल से मालिश, त्वचा में निखार के साथ सेहत भी होगी दुरुस्त
'विन्नी की किताब' में दिखेगा अलीशा पंवार का अलग अंदाज, कलरफुल शिफॉन साड़ियों से बिखेरेगी जादू
रानी चटर्जी ने याद किए पुराने दिन, इस रोमांटिक गाने पर बनाया वीडियो
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
पेट दर्द से खांसी तक, सर्दियों में वरदान है अजवाइन
सेहत का आधार है 'ताड़ासन', जानिए इसके नियमित अभ्यास के अनमोल फायदे
चौलाई के बीज: बुजुर्गों से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए सुपरफूड है चौलाई के बीज, सेवन से मिलेंगे कई लाभ
इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'
तनाव और चिंता को कहें अलविदा: नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
गूलर के हर हिस्से में औषधीय गुण, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को करता है कम
गोमुखासन से जलनेति तक, योग से मिलेगी साइनसाइटिस में राहत
तन-मन की थकान से कैफीन नहीं, ये हर्बल-टी दिलाएगी आराम, याददाश्त बढ़ाने में भी करेगी मदद
रोशनी बढ़ाने से लेकर दर्द मिटाने तक, आंखों के लिए आयुर्वेदिक वरदान है 'बिदालिका'
रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाए 'अर्द्धचक्रासन', जानें इसके चमत्कारी फायदे
सर्दियों में हींग का सेवन क्यों है जरूरी? जानें 5 बड़े फायदे
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
सिंहगर्जनासन : खर्राटों की समस्या दूर कर श्वसन तंत्र को बनाए मजबूत, ऐसे करें अभ्यास
सर्दी से जकड़ रहा है शरीर तो अरंडी के तेल देगा जबरदस्त राहत, चेहरे को भी निखारे
सर्दियों में रोजाना पर्वतासन से शरीर को रखें फिट और एक्टिव
देखें आज 17/12/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope