नई दिल्ली। केंद्रीय राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने अपने आप को दिल्ली में
होम क्वारंटाइन कर लिया है। दरअसल, वह केरल में एक कांफ्रेंस में गए थे, जहां
एक डॉक्टर कोरोना से पीड़ित था। इसके बाद केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने एहतिहातन अपने
आपको होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया
है, हालांकि अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। इस बीच कोरोना वायरस से देश
में तीसरी मौत हो गई है। इसके अलावा 128 से अधिक लोग चपेट में है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने खुद को क्वैरंटाइन में रखा। दरअसल, वी. मुरलीधरन ने 14 मार्च को त्रिवेंद्रम के एक मेडिकल इंस्टिट्यूट में एक बैठक की थी । इस बैठक में शामिल एक डॉक्टर जो स्पेन से लौटा था, बाद में उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव मिला था। आपको बताते जाए कि देश में कोरोना वायरस को लेकर खौफ है।
अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए एक साथ आए हैं इंडी गठबंधन के नेता : PM मोदी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, कांग्रेस का खाता न खुले, इसलिए ये काम आप करें, यहां पढ़ें
UP बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में 89.55 और 12वीं में 82.60 प्रतिशत परिणाम
Daily Horoscope