नई दिल्ली। पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को आतंकी चुराने की फिराक में हैं। फेडरेशन ऑफ अमेरिकन की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। ज्ञातव्य है कि पिछले सप्ताह ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने परमाणु हथियारों के सुरक्षित होने का दावा किया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान अपने सामरिक और गैर सामरिक परमाणु हथियारों के जरिए भारत के कोल्ड स्टार्ट ड्रॉक्टीन से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना का सामना करने के लिए पाकिस्तान के पास कम रेंज के परमाणु हथियार हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने अपने परमाणु हथियार 9 जगहों पर रखे हैं। अमेरिका के परमाणु हथियार एक्सपर्ट और इस रिपोर्ट के सह-लेखक हेंस क्रिसटेंसन का कहना है कि पाकिस्तान के ये हथियार परमाणु मुखास्त्र बेस के पास रखे गए हैं। ये बेस परमाणु हथियार लॉन्च करने में सक्षम हैं। रिपोर्ट के इन हथियारों को पहले क्षेत्रीय स्टोरेज में भेजा जाएगा, जिसे असेंबल करके स्टोरेज बेस में भेजा जाएगा।
महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित, 215 सांसदों ने किया वोट
संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की हुई शुरुआत : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री से भी सवाल पूछने वाले बनो : प्रियंका गांधी
Daily Horoscope