नई दिल्ली । पूर्व अमेरिकी सैनिक, लेखक और सैन्य विश्लेषक जॉन स्पेंसर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि चार दिनों की सोची-समझी कार्रवाई में 'ऑपरेशन सिंदूर' ने न केवल अपने रणनीतिक उद्देश्यों को पूरा किया, बल्कि यह उससे आगे भी निकल गया।
जॉन स्पेंसर ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने बताया, "केवल चार दिनों की सटीक सैन्य कार्रवाई के बाद यह निष्पक्ष रूप से स्पष्ट है कि भारत ने एक बड़ी जीत हासिल की, जिसमें आतंकवादी ढांचे को नष्ट करना, सैन्य श्रेष्ठता का प्रदर्शन करना, प्रतिरोध को बहाल करना और एक नई राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत का अनावरण करना जैसी अहम चीजें शामिल रहीं।"
जॉन ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिलहाल एक संवेदनशील ठहराव पर आया है, जिसे कुछ लोग युद्धविराम भी कह सकते हैं। लेकिन सैन्य अधिकारियों ने जानबूझकर इस शब्द से परहेज किया है। युद्ध के नजरिए से यह केवल विराम नहीं है, बल्कि यह एक स्पष्ट सैन्य जीत के बाद एक रणनीतिक ठहराव है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को पूरी तरह से खत्म घोषित नहीं किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने पहलगाम की घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि 22 अप्रैल, 2025 को भारत पर हमला हुआ, जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 भारतीय नागरिक मारे गए, जिनमें ज्यादातर हिंदू पर्यटक थे। पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने इसकी जिम्मेदारी ली और इसे पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का समर्थन प्राप्त था। दशकों से यही स्थिति चली आ रही है। लेकिन, इस बार भारत ने इंतजार नहीं किया। न तो उसने अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता की अपील की और न ही कोई कूटनीतिक नोट जारी किया। भारत ने युद्धक विमान तैनात किए और 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जो एक तेज और सटीक सैन्य अभियान था।
जॉन स्पेंसर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय और परिचालन केंद्र शामिल थे। संदेश स्पष्ट था कि पाकिस्तानी धरती से किए गए आतंकी हमले अब युद्ध की कार्रवाई माने जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई नीति को स्पष्ट किया कि भारत किसी भी परमाणु ब्लैकमेल को बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत परमाणु ब्लैकमेल की आड़ में विकसित हो रहे आतंकवादी ठिकानों पर सटीक और निर्णायक हमला करेगा। यह केवल जवाबी कार्रवाई नहीं थी, बल्कि एक रणनीतिक नीति का अनावरण था। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते। पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।
जॉन स्पेंसर ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सोच-समझकर चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया गया। 7 मई को भारतीय सेना ने पीओके और पाकिस्तानी क्षेत्र में अंदर तक नौ सटीक हमले किए। इन हमलों में बहावलपुर, मुरीदके, मुजफ्फराबाद और अन्य स्थानों पर प्रमुख आतंकी प्रशिक्षण शिविर और लॉजिस्टिक्स केंद्र को निशाना बनाया गया था।
इसके बाद 8 मई को पाकिस्तान ने भारत के पश्चिमी राज्यों में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए। लेकिन भारत की घरेलू स्तर पर निर्मित बहुस्तरीय वायु रक्षा नेटवर्क ने लगभग सभी को बेअसर कर दिया। 9 मई को भारत ने छह पाकिस्तानी सैन्य हवाई अड्डों और ड्रोन समन्वय केंद्रों पर अतिरिक्त हमले किए।
इसके बाद 10 मई को अस्थायी रूप से गोलीबारी रोकी गई। भारत ने इसे संघर्ष विराम नहीं कहा, बल्कि सेना ने इसे "गोलीबारी रोकने" के रूप में संदर्भित किया। इन शब्दों का चुनाव जानबूझकर किया गया था, जो स्थिति पर भारत के रणनीतिक नियंत्रण को मजबूत करता है। यह केवल सामरिक सफलता नहीं थी। यह युद्ध की स्थिति में नीतिगत कार्यान्वयन था।
स्पेंसर ने आगे लिखा कि भारत को इस कार्रवाई से कुछ अहम रणनीतिक प्रभाव भी हासिल हुए। जैसे अब पाकिस्तानी धरती से होने वाले आतंकी हमलों का जवाब सैन्य बल से दिया जाएगा। इसमें ऑपरेशन सिंदूर एक मिसाल है। भारत ने पाकिस्तान में किसी भी लक्ष्य पर हमला करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता को साबित किया। भारत ने जोरदार जवाब दिया और स्थिति को अपने नियंत्रण में रखा। भारत ने इस संकट को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता की मदद के बिना ही संभाला, जो देश की संप्रभुता के अनुरूप है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक सीमित कार्रवाई थी, जिसे खास उद्देश्यों के लिए अंजाम दिया गया था।
स्पेंसर ने सीजफायर के आलोचकों के लिए कहा, "जो आलोचक कहते हैं कि भारत को और आगे जाना चाहिए था, वे इस मामले को समझ नहीं पाए। रणनीतिक सफलता विनाश के पैमाने पर नहीं, बल्कि वांछित राजनीतिक प्रभाव पर निर्भर करती है। भारत प्रतिशोध के लिए नहीं लड़ रहा था, बल्कि वह प्रतिरोध के लिए लड़ रहा था और यह काम कर गया। भारत का संयम कमजोरी नहीं है, यह परिपक्वता है। भारत ने सिर्फ हमले का जवाब नहीं दिया। इसने रणनीतिक समीकरण को बदल दिया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अनुशासित सैन्य रणनीति का प्रदर्शन था। भारत ने हमला झेला, अपना उद्देश्य परिभाषित किया और इसे सीमित समय में हासिल किया।"
जॉन स्पेंसर ने 'नए भारत' की कार्रवाई की तारीफ की। उन्होंने कहा, "2008 का भारत हमले झेलता था और इंतजार करता था। यह भारत तुरंत, सटीक और स्पष्टता के साथ जवाब देता है। पीएम मोदी की नीति, भारत का बढ़ता स्वदेशी रक्षा उद्योग और इसके सशस्त्र बलों की व्यावसायिकता यह संकेत देती है कि देश अब अगले युद्ध के लिए तैयार है। अगर फिर से उकसाया गया, तो वह फिर हमला करेगा। ऑपरेशन सिंदूर एक आधुनिक युद्ध था, जो परमाणु हमले की छाया, वैश्विक ध्यान के बीच सीमित उद्देश्य के दायरे में लड़ा गया था। हर मायने में यह एक रणनीतिक सफलता थी और एक निर्णायक भारतीय जीत थी।
--आईएएनएस
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'तुम मेरे हो' फिल्म का ट्रेलर रिलीज, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय करते दिखे रोमांस
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
राशिफल 7 अक्टूबर: इन राशियों को संभलकर बढ़ना होगा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
डॉलीवुड से लौटकर ब्रिटनी स्पीयर्स ने बयां की नाराजगी, फोटोग्राफरों के लिए बाहर रोके जाने का दावा
जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'
नाना पाटेकर के निधन पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया 'अननेचुरल डेथ' केस, परिवार का बयान होगा दर्ज
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
शारदीय नवरात्रि 2026 - किस दिन किस देवी की पूजा करें, जानें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का महत्व
जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, जानिए कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को लेकर दिए बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा- मेरा दर्द कोई नहीं समझ सकता
ब्रेन स्ट्रोक से जंग : BE FAST अपनाएं, जिंदगी और मुस्कान बचाएं
8 अक्टूबर का पंचांग: प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व, जानें पूजा मुहूर्त
श्रेया घोषाल और सोनू निगम की आवाज में लौटा रोमांस, 'प्रहार' के गाने 'तुझ में बसी मेरी जान' ने बांधा समां
मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह
Honda Elevate Facelift लॉन्च, नए डिजाइन के साथ मिले कई प्रीमियम फीचर्स
दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी समेत कई TMC सांसदों को हिरासत में लिया

नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, बैरिकेड्स टूटे और संस्थापकों समेत एक हजार से अधिक लोग हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चंडीगढ़ में आप का प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया समेत कई नेता हिरासत में
राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या पर कर्क को संपत्ति विवाद सुलझाने का मौका, मिथुन को भाग्य का सहारा
जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 10/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope