• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

लोकसभा में राफेल सौदे को लेकर सत्ता पक्ष, विपक्ष का जोरदार हंगामा

नई दिल्ली। संसद के निचले सदन लोकसभा में मंगलवार को राफेल सौदे को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के नेताओं ने जोरदार हंगामा किया। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (अन्नाद्रमुक) और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कांग्रेस ने 36 ‘रेडी टू फ्लाई’ राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग की और सरकार पर सर्वोच्च न्यायालय से इस मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाया। अन्नाद्रमुक के सदस्यों ने मेकेदातु में कावेरी नदी पर बांध निर्माण के प्रस्ताव को वापस लिए जाने की मांग की, जबकि तेदेपा ने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग सहित कई मुद्दे उठाए।
वहीं, राफेल सौदा मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के सदस्यों के बीच काफी बहस हुई। विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग कर रहा है, जबकि सत्ता पक्ष के सदस्य देश और सदन को गुमराह करने के लिए राहुल गांधी से माफी की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uproar in Lok Sabha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uproar in lok sabha, uproar, lok sabha, राफले सौदे, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved