• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एम्स में लालू यादव से मिले पीएम मोदी के मंत्री, गठबंधन के कयास तेज

upendra kushwaha meet rjd chief lalu prasad yadav aiims - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इनदिनों दिल्ली एम्स में अपना इलाज करवा रहे है। केन्द्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष (आरएलएसपी) उपेंद्र कुशवाहा ने एम्स जा कर लालू से मुलाकात की और उनकी तबीयत के बारे में पूछा।

उपें्रद ने ट्वीट कर लालू यादव से मुलाकात की जानकारी दी। उनकी इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एनडीए गठबंधन से अलग होने की अटकलें शुरू हो गईं। कुछ लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) के बाद आरएलएसपी भी आरजेडी के साथ गठबंधन कर सकती है।

बताया जा रहा है कि इन दिनों उपेंद्र कुश्वाहा बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन से नाराज चल रहे हैं। यही कारण है कि उनका रुझान लालू के तरफ बढ़ रहा है। हालांकि मुलाकात के बाद दोनों नेताओं में से किसी ने भी कुछ नहीं कहा। अभी तक यह पता नहीं चला पाया है कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई।

आपको बता दें कि चारा घोटाला मामले में रांची में जेल की सजा काट रहे लालू यादव को विशेष इलाज के लिए गुरुवार को एम्स में भर्ती कराया गया है। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) ने लालू को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के लिए रेफर किया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-upendra kushwaha meet rjd chief lalu prasad yadav aiims
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: upendra kushwaha, rjd chief lalu prasad yadav, lalu prasad yadav in aiims, lalu prasad yadav, aiims, लालू प्रसाद यादव, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved