• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी रोडवेज की बस दिल्ली में पेड़ से टकराई, 20 यात्री घायल

UP Roadways bus collides with tree in Delhi, 20 passengers injured - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के पास दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सुखदेव विहार इलाके में शनिवार तड़के एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस का चालक फरार हो गया है। तड़के 3.22 बजे पुलिस स्टेशन एनएफसी में सुखदेव विहार के पास दुर्घटना को लेकर फोन आया, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी आर.पी. मीणा ने कहा, "उप्र रोडवेज की बस मथुरा रोड पर सीआरआरआई ऑफिस के सामने पास सीएनजी पंप के पास एक पेड़ से टकरा गई। बस बाह, आगरा की तरफ से आ रही थी। दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए हैं।"
स्थानीय पुलिस ने घायलों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भेज दिया है। पीसीआर और कैट्स एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गईं थीं।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। आगरा डिपो के अधिकारियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP Roadways bus collides with tree in Delhi, 20 passengers injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up roadways bus, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved