नई दिल्ली। इस बार लोकसभा चुनाव में नेताओं की भाषा का स्तर निम्न स्तर तक जा पहुंचा है। विवादस्पद बयानों में इन नेताओं के जमात में अब केंद्रीय मंत्री उमा भारती का नाम जुड़ गया है। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर विवादित बयान देते हुए उन्हें चोर की पत्नी करार दिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पत्रकारों के सवाल- पूछने पर उमाभारती ने कहा कि प्रियंका वाड्रा चोर की पत्नी हैं और हिंदुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जब संवाददाताओं ने प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने और सक्रिय राजनीति में आने का सवाल पूछा तो उमा भारती ने कहा कि उनके पति पर चोरी का आरोप है। चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, हिंदुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा।
आगे केन्द्रीय मंत्री ने चुनाव आयोग द्वारा योगी आदित्यनाथ और आजम खान के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में कहा कि आयोग ने योगी जी और आजम खान को एक जैसा दंड सुनाया है। जबकि दोनों के अपराध में बहुत बड़ा अंतर है। उन्होंने बताया कि एक का तो मामला इतना है कि मायावती जी ने कुछ कहा और उसकी प्रतिक्रिया में योगी जी ने कुछ कहा। उन्होंने भगवान का नाम लिया। किसी महिला का या किसी का अपमान नहीं किया। लेकिन जो समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने तो महिला जाति का अपमान किया है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope