-नीति गोपेंद्र भट्ट-नई दिल्ली
। केन्द्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने आज
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद –आईसीएमआर और राष्ट्रीय रोग सूचना
विज्ञान और अनुसंधान केन्द्र-एनसीडीआईआर के स्थापना दिवस और दशक वर्ष के
शुभारंभ समारोह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अध्यक्षता की।
केन्द्रीय
स्वास्थ्य मंत्री ने गैर-संचारी रोगों से संबंधित गैर-संचारी रोगों के
जोखिम कारकों और स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर व्यापक राष्ट्रीय
सर्वेक्षण की रिपोर्ट तथा कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग, दौरों (आघात) के लिए
टेली-मेडिसिन के उपयोग के ढांचे को जारी किया।
प्रारंभ में डॉ. हर्ष
वर्धन ने महामारी पर काबू पाने में आईसीएमआर के वैज्ञानिकों के अद्वितीय
योगदान के लिए देश की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि
वर्ष 2020 कोविड के कारण हुए कष्ट और निराशा की याद दिलाता है। यद्यपि इसने
आशा का संचार भी किया, यह विज्ञान और वैज्ञानिकों का वर्ष भी था। उन्होंने
न केवल स्वदेशी जांच किट बनाकर जांच किट की कमी को दूर किया अपितु जांच
किट को विश्व में निर्यात करने की स्थिति में भी देश को लाकर खड़ा कर दिया।
आईसीएमआर विश्व में पहला ऐसा संगठन था, जिसने वायरस और इसके बदलते हुए
स्वरूप को आइसोलेट किया और सक्षम दवा लक्ष्यों की बायोरिपोजेटरी विकसित की।
भारत अब वैक्सीन बना रहा है और कई देशों को इसकी आपूर्ति कर रहा है। इनमें
से एक वैक्सीन पूरी तरह भारत में विकसित की गई है। उन्होंने कहा कि इस
उपलब्धि के लिए समूचे वैज्ञानिक समुदाय को श्रेय दिया जाना चाहिए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राष्ट्रीय
गैर-संचारी रोग निगरानी सर्वेक्षण जारी करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए
उन्होंने कहा कि यह कैंसर को भी ट्रैक करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय
कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम देश के लिए बहुमूल्य कैंसर निगरानी औजार है।
कैंसर पर काबू पाने की कार्रवाई से विश्वसनीय डेटा मॉनिटरिंग करने में
सुविधा मिलती है। इससे आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य एवं आरोग्य केन्द्रों में
गैर-संचारी रोगों की बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग के माध्यम से असामान्य
कैंसर की स्क्रीनिंग में मदद मिलती है। उन्होंने स्वास्थ्य अनुसंधान सचिव
से बेहतर स्वास्थ्य निष्कर्ष के लिए सभी प्रकार के कैंसर की सूचना देना
अनिवार्य बनाने हेतु विधायी कार्रवाई किए जाने का पता लगाने को कहा।
केन्द्रीय
मंत्री को रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्षों से अवगत कराया गया। एनएनएमएस
सर्वे 2017-18 के दौरान कराया गया था। इस सर्वे का उद्देश्य राष्ट्रीय
गैर-संचारी रोग निगरानी ढांचे और राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग कार्रवाई योजना
से संबंधित प्रमुख संकेतकों (जोखिम कारक, चयनित, गैर-संचारी रोग और
स्वास्थ्य व्यवस्था कार्रवाई) पर विश्वसनीय बेसलाइन डेटा एकत्र करना था। यह
अपनी किस्म का पहला व्यापक सर्वे है, जिसमें मानकीकृत औजार और तरीके
इस्तेमाल किए गए हैं और देश के शहरी और ग्रामीण इलाकों में रह रहे 15 से 69
वर्षों के आयु वर्ग की महिलाओं और पुरूषों को कवर किया गया है। सर्वे में
देश भर के 11 प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से 28 राज्यों में 384 जिलों
से 600 प्राथमिक सैम्पलिंग एकक के राष्ट्रीय सैम्पल को कवर किया गया है।
परिणाम
से पता चलता है कि तीन व्यस्कों में से एक और पुरूषों की एक चौथाई संख्या
से अधिक ने पिछले 12 महीनों में क्रमशः किसी प्रकार के तम्बाकू का इस्तेमाल
किया और अल्कोहल का सेवन किया, नमक की औसत दैनिक खपत आठ ग्राम थी। पांच
व्यस्कों में से दो से अधिक और चार किशोरों में से एक अपर्याप्त शारीरिक
गतिविधि कर रहे थे। चार व्यस्कों में से एक से अधिक और 6.2 प्रतिशत किशोर
का वजन अधिक था या मोटे थे। दस व्यस्कों में से लगभग तीन का बढ़ा हुआ
रक्तचाप था और 9.3 प्रतिशत का ब्लड ग्लूकोज बढ़ा हुआ था, पांच व्यस्कों में
से दो के गैर-संचारी रोगों के लिए अधिक जोखिम कारक थे। गैर-संचारी रोगों
के भार से संबंधित स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति का भी वर्णन किया गया है।
डॉ.
हर्ष वर्धन ने कहा कि यह सर्वेक्षण गैर-संचारी रोगों के जोखिम कारकों पर
बेसलाइन सूचना प्रदान करने के लिए किया गया और इस सर्वे में गैर-संचारी
रोगों की रोकथाम और प्रबंधन पर बहु-क्षेत्रीय दृष्टिकोण पर फोकस करते हुए
व्यापक सुधार की आवश्यकता को उजागर किया गया।
उन्होंने भारत में
कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग और आघात में टेली-मेडिसिन के उपयोग के ढांचे को
जारी करते हुए कहा कि टेली-कंसल्टेशन, टेली-मॉनिटरिंग के तत्वों के साथ
टेली-मेडिसिन से प्रमुख गैर-संचारी रोगों के देखभाल के मॉडल को विकसित किया
जा सकता है। भारत में गैर-संचारी रोगों के बढ़ते भार के लिए बहुमुखी
हस्तक्षेप की आवश्यकता है, जिससे गैर-संचारी रोगों की देखभाल और प्रबंधन के
विभिन्न पहलुओं जैसे कि रोकथाम, उपचार और पूनर्वास का समाधान निकाला जा
सकता है। टेली-मेडिसिन इन सभी पहलुओं के साथ जोड़ा जा सकता है। इसे भारत
में प्राथमिक से तृतीयक स्वास्थ्य सेवा स्तर के चिकित्सा प्रैक्टिशनर अपना
सकते हैं और उपयोग कर सकते हैं। वे राष्ट्रीय टेली-कंसल्टेशन नेटवर्क और
अन्य ऐसे प्लेटफॉर्म से यह कार्य कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इससे
दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और अस्पतालों तक जाने
की रोगियों की असुविधा को न्यूनतम बनाया जा सकता है।
डॉ. हर्ष
वर्धन ने सशक्त सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को उजागर करते हुए कहा कि
एम्स झज्जर उत्कृष्ट कैंसर उपचार का एक केन्द्र बन गया है। स्वास्थ्य
प्रैक्टिशनरों और अनुसंधानकर्ताओं के बीच सहयोग एक आगे का रास्ता है और
वीडियो कॉन्फ्रेंस का माध्यम है, जो कि कोविड काल में सामने आया है और इसका
अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अपने
वक्तव्य का समापन करते हुए आगाह किया कि कुछ वर्ष पहले विश्व स्वास्थ्य
संगठन के सर्वेक्षण में कहा गया था कि गैर-संचारी रोगों में से 45 प्रतिशत
का कारण शारीरिक असक्रियता होती है। फिट इंडिया मूवमेंट ने इस बारे में
जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसे और बढ़ाए जाने
की आवश्यकता है। अधिक जिम और व्यायाम केन्द्र अस्पतालों की आवश्यकता में
कमी ला सकते हैं।
क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा
एक्ट्रेस ईशा सिंह ने OTT के बोल्ड कंटेंट पर रखी बेबाक राय, बोलीं-कोई संत नहीं है
सलमान खान ने किया एसआरए के नए आईटी सेंटर का उद्घाटन, लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाबियां
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर 'वाराणसी' से सामने आया 'मंदाकिनी' का फर्स्ट लुक
आपत्तिजनक कंटेंट के सवाल पर निरहुआ बोले, सिर्फ भोजपुरी सिनेमा को निशाना बनाना ठीक नहीं
इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया: संजीदा शेख
मैंने हमेशा मजबूत महिला किरदारों का समर्थन किया : अनिल कपूर
17 जुलाई का पंचांग: भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
आमिर खान को धमकी मिलने की खबर, पुलिस ने शिकायत मिलने से किया इनकार
आमिर खान को बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा
राशिफल 17 जुलाई: विनायक चतुर्थी पर बप्पा की कृपा और आपका भाग्यफल
चंद्रमा, बेलपत्र, वैष्णव तिलक और त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु
राशिफल 16 जुलाई : सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
राशिफल 18 जुलाई: मेष को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, सिंह राशि वालों को मिलेगा डूबा हुआ पैसा
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर आउट, नफरत के खिलाफ जंग की दिखी झलक
रीढ़ की हड्डी, कमर दर्द और स्लिप डिस्क को ज्योतिषीय दृष्टिकोण और आधुनिक चिकित्सा से समझें
जापान ओपन: चोट के कारण सेमीफाइनल मैच से हटीं चैन युफेई, पीवी सिंधु को मिला फाइनल का टिकट
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अभिनीत 'द इंडिया स्टोरी' का दमदार और झकझोर देने वाला ट्रेलर रिलीज, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सरकार ने सभी दलों से सहयोग की अपील की

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, पति को निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग

अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी, बंदर अब्बास और केशम द्वीप में यूएस ने किए कई धमाके
शनि गोचर: मेष-मीन-कुंभ पर साढ़े साती और सिंह-धनु पर ढैया का प्रभाव, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया: संजीदा शेख
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर 'वाराणसी' से सामने आया 'मंदाकिनी' का फर्स्ट लुक
सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खास संदेश, लिखा-'अच्छा स्वभाव जीत लेता है दिल'
‘इश्क़नामा’ के ‘नरक’ को शहनाज़ गिल ने दी अपनी आवाज़
एस. जानकी के गानों में खोईं शिवानी नारायणन, दी यादगार श्रद्धांजलि
निक जोनस संग 10 साल के एज गैप पर प्रियंका चोपड़ा बोलीं-सही पार्टनर मिले तो उम्र मायने नहीं रखती
रियलिटी शो में दिखता है कलाकार का असली चेहरा, किरदार से अलग होती है पहचान : ईशा सिंह
एक्ट्रेस ईशा सिंह ने OTT के बोल्ड कंटेंट पर रखी बेबाक राय, बोलीं-कोई संत नहीं है
सना सईद ने ईटिंग डिसऑर्डर को लेकर तोड़ी चुप्पी, दूसरों को दी हिम्मत
हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी
सलमान खान को पहले से ही थी सोनाक्षी-जहीर के प्यार की भनक, कपल ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
शिल्पा शिंदे के ऑर्डर पर फूट-फूटकर रोईं शिवांगी जोशी, दोस्त हर्षद चोपड़ा से दूरी बनाने की बात पर छलके आंसू
'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी दिलचस्प होगी', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कही बड़ी बात
'वे जुनून' में दिशा पाटनी का दिल जीत लेने वाला अंदाज़, 'आवारापन 2' में बिखेरा नया रोमांस
शादी की 5वीं सालगिरह पर दिशा परमार ने पति राहुल वैद्य पर लुटाया प्यार, लिखा-आपके साथ सपनों जैसी जिंदगी
छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास
सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा
क्या कम हो रही है आपकी सुनने की क्षमता? शरीर पहले ही देने लगता है ये संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा: अध्ययन
डिजिटल दौर में आंखों का रखें ख्याल, आयुर्वेद के ये आसान उपाय आएंगे काम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
तनाव और बेचैनी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद शून्य मुद्रा, कानों की परेशानी से भी मिलती है राहत
भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी
हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
याददाश्त कमजोर होने से पहले मस्तिष्क देता है यह संकेत, अल्जाइमर पर नई रिसर्च में खुलासा
सिर्फ सजावट नहीं, सेहत का भी ख्याल रखता है स्नेक प्लांट, जानिए फायदे
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
क्या हाई ब्लड प्रेशर बदल सकता है आपका व्यक्तित्व? नई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला दावा
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी
पीठ दर्द और मानसिक तनाव से चाहिए मुक्ति? आज ही से शुरू करें 'आकर्ण धनुरासन'
'लकड़ी की काठी' की सफलता को लेकर शेखर कपूर बोले, 'तब नहीं सोचा था कि यह गीत कई पीढ़ियों का पसंदीदा बन जाएगा'
क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा
देखें आज 19/07/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope