• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 का किया निरीक्षण

Union Minister Nitin Gadkari inspected Urban Extension Road-2 - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लगभग 76 किलोमीटर लंबे अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर) 2 का निरीक्षण किया। जीटी रोड करनाल की ओर से एयरपोर्ट जाने में ढाई घंटे का समय लगता है। अब यूईआर का कार्य पूर्ण होने के बाद जीटी रोड करनाल की ओर से एयरपोर्ट तक की दूरी मात्र 20 मिनट में तय की जा सकेगी। गौरतलब है कि यूईआर टू से पहले दिल्ली में दो रिंग रोड बनी हैं। दिल्ली में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, कश्मीर से जो ट्रैफिक नॉर्थ वेस्ट या साउथ जाता है, वह दिल्ली के बीच से होकर जाता है, और पंजाब हरियाणा से जो ट्रैफिक एयरपोर्ट की तरफ जाता है उसे बहुत अधिक समय लगता है। यूईआर टू के बन जाने से पंजाब, हरियाणा से आने वाला ट्रैफिक मात्र 20 मिनट में एयरपोर्ट पहुंच जाएगा। ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। धोला कुआं रिंग रोड पर भी ट्रैफिक काफी कम हो जाएगा। आपको बता दें कि अर्बन एक्सटेंशन रोड टू लगभग 76 किलोमीटर लंबा है और 8 हजार करोड़ की लागत से बन रहा है। इसका डिजाइन इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का है। इसमें खूबसूरत इंटरसेक्शन बना है, जो की सिग्नल फ्री है। इसमें 27 फ्लाईओवर, 11 अंडरपास, 17 पैदल यात्री सबवे आदि हैं। इसकी दूसरी विशेषता यह है की इसके निर्माण में गाजीपुर में जो कचरा है। वहां से 30 लाख टन कचरा इस रोड के अंदर डाला जा रहा है। जो कि इकोलॉजी और पर्यावरण के हिसाब से भी एक बड़ी उपलब्धि है। अर्बन एक्सटेंशन रोड टू (यूईआर) के बन जाने से दिल्लीवासियों को ट्रैफिक जाम से भी काफी हद तक मुक्ति मिलेगी। 1980 के डेवलपमेंट प्लान में यह प्रोजेक्ट था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Minister Nitin Gadkari inspected Urban Extension Road-2
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, union minister for road transport highways, nitin gadkari, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved