• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्रीय मंत्री जावडेकर बोले, दीपावली पर बिहार में बहार आई, एनडीए ने किया कमाल

Union Minister Javadekar said, Diwali came out in Bihar, NDA did wonders - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। बिहार में एनडीए की बहुमत से जीत को लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि बिहार में बहार आई है। एनडीए ने कमाल कर दिखाया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने दीपावली के मौके पर मिली इस विजय पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बिहार के नतीजों को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, " बिहार में बहार आई। एनडीए ने कमाल कर दिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार में और देश भर में जिस कदर विश्वास जनता का है, उससे पता चलता है कि लोग देश की तरक्की चाहते हैं।"

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि, "जो विपक्षी लोग राजनीति करते हैं, उसे लोगों ने नकारा है। देश का विकास, सबका साथ, सबका विकास का नारा ही देश में चलेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में जो असीम प्यार और विश्वास है, दुनिया में वह अनूठा उदाहरण है।"

प्रकाश जावडेकर ने कहा, "इस विजय की हमें ज्यादा खुशी है। दीपावली के मौके पर यह विजय मिली है। हम सबको शुभकामनाएं देते हैं।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Minister Javadekar said, Diwali came out in Bihar, NDA did wonders
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union minister prakash javadekar, diwali, bihar, nda did wonders, bihar election, bihar assembly election, bihar assembly election 2020, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved