• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

केन्द्रीय मंत्री अकबर भारत लौटे, कहा- आरोपों पर बाद में देंगे बयान

नई दिल्ली। मीटू के विवाद के फंसने के बीच केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर रविवार को विदेश दौरे से वापस स्वदेश लौटे आए हैं। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उन्होंने बताया कि वे अपने ऊपर लगे आरोपों पर बाद में बयान जारी करेंगे। इस घटनाक्रम से केन्द्र सरकार पर सभी विपक्षी दलों ने केन्द्रीय राज्य मंत्री अकबर के इस्तीफे को लेकर दबाव बनाए हुए हैं।

साथ ही कई महिला संगठनों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मांग की है कि एमजे अकबर को हटाया जाए। मीटू के तहत आरोप लगने से पहले ही मंत्री अकबर के नाइजीरिया के दौरे पर चले गए थे।

देश-दुनिया की सियासी हलचलों पर लगातार ट्वीट करने वाले मंत्री जी का ट्विटर अकाउंट 6 अक्टूबर से शांत पड़ा हुआ है। पिछले 8 दिनों से उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया है। अकबर ने तो अपने ऊपर लगे आरोपों पर कोई सफाई नहीं दी है। यह माना जा रहा है कि केन्द्रीय नेतृत्व एमजे अकबर का पक्ष सुनने के बाद ही इस मामले में कोई फैसला सुनाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Minister Akbar returned to India, Said - statement on charges later
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union minister akbar, india, me too, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved