रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 712249 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर यानी वन
क्षेत्र है। यह आंकड़ा देश के भौगोलिक क्षेत्र का 21.67 प्रतिशत है। जबकि
95027 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में ट्री कवर है। यह देश के कुल भौगोलिक
क्षेत्रफल का 2.89 प्रतिशत है। रिपोर्ट में देश के पांच उन राज्यों को
शामिल किया गया है, जहां सर्वाधिक वन क्षेत्र बढ़ा है।
इनमें कर्नाटक,
आंध्र प्रदेश, केरल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। कर्नाटक में
1025 वर्ग किलोमीटर, आंध्र प्रदेश में 990 वर्ग किलोमीटर, केरल में 823
वर्ग किलोमीटर, जम्मू-कश्मीर में 371 और हिमाचल प्रदेश में 334 वर्ग
किलोमीटर वन क्षेत्र बढ़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ पूर्वोत्तर
के पांच राज्यों और पुडुचेरी को छोडक़र अन्य सभी राज्यों और केंद्रशासित
प्रदेशों में वन क्षेत्र बढ़ा है।
(IANS)
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope