• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पत्नी की पिटाई से दुखी होकर न्यायालय में ली शरण , हाईकोर्ट ने दी पति को सुरक्षा

Unhappy with the beating of the wife, the refuge in the court,High Court protects husband - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। उच्च न्यायालय में एक अजीबों गरीब केस आया है। पत्नी पति के पीटने की शिकायत करती रहती हैं लेकिन कभी आपने ऐसा सुना है कि पति ने पत्नी की पीटाई और यातनाओं से बचने के लिए न्यायालय की शरण ली है। इस मामले में उच्च न्यायालय ने पति को भरोसा जताते हुए सम्बंधित इलाके के एसएचओ को निर्देश दिया कि वह इस व्यक्ति को मिल रही कथित धमकियों और यातनाओं का आकलन कर उसे तुरंत सुरक्षा मुहैया कराएं। न्यायाधीश जस्टिस नजमी वजीरी की बेंच ने सम्बंधित इलाके के एसएचओ को कहा है कि वह याचिकाकर्ता संजीव शर्मा को मिल रहीं धमकियों का आकलन कर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। साथ ही जांच अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वह शर्मा की पत्नी से बात करे। याचिकाकर्ता की सुरक्षा के बारे में उसे समझाए। उसे बताए कि कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी के पास नहीं है। इसके साथ ही उच्च न्यायालय ने पुलिस अधिकारी से कहा है कि वह याचिकाकर्ता को सम्बंधित इलाके के दो पुलिसवालों के नम्बर भी उपलब्ध कराए ,वे 24 घण्टे चालू रहने चाहिए। न्यायालय ने इसलिए कहा है कि आपात स्थिति में किसी भी तरह पुलिस से सम्पर्क कर सके। शर्मा की ओर से वकील ने न्यायालय में आरोप लगाया गया कि शर्मा की पत्नी उसे प्रताडित कर रही है। दोनों अलग-अलग रहते हैं। सरकारी स्कूल में टीचर याचिकाकर्ता शारीरिक रूप से दिव्यांग है और उसकी जान को खतरा है। शर्मा ने बताया कि पत्नी उनके बच्चे को भी मारती-पीटती है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने पूरे स्कूल के सामने उन्हें प्रताडि़त भी किया है। अपने आरोपों को सिद्ध करने के लिए शर्मा ने कोर्ट के सामने कुछ तस्वीरें भी पेश की। इसमें पत्नी दिव्यांगों वाली तीन पहिया गाड़ी को तोड़ती हुई दिख रही थी। बेंच ने याचिकाकर्ता की पत्नी को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि दोनों पक्ष 27 अगस्त को उपस्थित हों।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Unhappy with the beating of the wife, the refuge in the court,High Court protects husband
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: high court, protects husband, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved