• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उमा भारती बोलीं... निश्चलानंद महाराज को चुनौती देना अहंकार का सूचक है#RamMandirPranPrathistha

Uma Bharti said... Challenging Nischalananda Maharaj is a sign of arrogance - Delhi News in Hindi

- प्रदीप द्विवेदी- नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मौजूद हैं और इस बात को लेकर प्रसन्न भी हैं कि उन्हें अपने समय में भव्य श्रीराम मंदिर देखने का अवसर मिल रहा है। लेकिन.... इस बात को लेकर उनका मन बहुत खिन्न है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शंकराचार्य नहीं आ रहे हैं?
खबरों की मानें तो उमा भारती का कहना है कि- पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज से अनुरोध करती हूं कि वह अयोध्या के कार्यक्रम में आएं और हमें आशीर्वाद दें। जो लोग शंकराचार्यजी का विरोध कर रहे हैं, उनका विरोध नहीं कर सकते।
शास्त्रार्थ हमारे लोकतंत्र, वैदिकतंत्र की परंपरा हैं, उनका अपमान करना, उनकी हंसी उड़ाना, हमारे अहंकार का सूचक है, जो नहीं होना चाहिए। उमा भारती का तो यह भी कहना है कि- शंकराचार्य का श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में ना आना मेरे लिए दुखदाई है, पुरी के शंकराचार्य इस भूमि मंडल वांग्मय के सबसे बड़े ज्ञाता हैं, वह आएंगे तो कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी और हमें आशीर्वाद मिलेगा।
यह भी उल्लेखनीय है कि बीबीसी से श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि....मोदी जी ने कह दिया है कि विकलांग मत कहो, दिव्यांग कहो, तो आज की तारीख में यह दिव्यांग मंदिर है. दिव्यांग मंदिर में सकलांग भगवान को, जिनके सकल (सभी) अंग हैं, उन्हें कैसे प्रतिष्ठित कर सकते हैं?
पीएम मोदी तीन बार धर्मनिरपेक्षता की शपथ ले चुके हैं... इसलिए किसी धर्म कार्य में उनका सीधा अधिकार नहीं बनता। अगर वे विवाहित हैं, तो पत्नी के साथ बैठना होगा, पत्नी को दूर कर कोई भी विवाहित व्यक्ति किसी भी धर्म कार्य में अधिकारी नहीं हो सकता।
शिखर और ध्वज के बिना मंदिर में प्रतिष्ठा की गई तो वह मूर्ति तो राम की दिखाई देगी। लेकिन उसमें असुर होगा, उसमें आसुरी शक्ति आकर बैठ जाएगी।
https://www.bbc.com/hindi/articles/c9w2z24rj9xo?xtor=AL-73-%5Bpartner%5D-%5Bbbc.news.twitter%5D-%5Bheadline%5D-%5Bhindi%5D-%5Bbizdev%5D-%5Bisapi%5D&at_link_id=CFBE5450-B531-11EE-BACF-6D9AD0B4AF07&at_medium=social&at_campaign_type=owned&at_link_type=web_link&at_link_origin=BBCHindi&at_format=link&at_ptr_name=twitter&at_campaign=Social_Flow&at_bbc_team=editorial
Sujata Paul - India First (Sujata Paul Maliah) @SujataIndia1st
निश्चलानंद महाराज को चुनौती देना अहंकार का सूचक है.... https://twitter.com/i/status/1748741223026770358

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uma Bharti said... Challenging Nischalananda Maharaj is a sign of arrogance
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uma bharti, chief minister, madhya pradesh, bjp leader, shri ram lalla consecration program, ayodhya, shri ram temple, shankaracharya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved