• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दो महिलाओं ने रोकी बैंक डकैती

two women foiled bank robbery in gurugram - Delhi News in Hindi

गुरूग्राम। गुरूग्राम पुलिस ने मंगलवार को सीसीटीवी फूटेज जारी किए जिसमें दो महिलाएं हथियारबंद लोगों से लड रही हैं। महिलाओं की इस बहादुरी से बैंक में डकैती की घटना नहीं हो पाई। बादशाहपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मनी ट्रांसफर शाखा की कर्मचारी विमला देवी (45) और पूनम (28) ने बैंक लूटने आए दीपक (25) और मोहित (25) की कोशिश नाकाम कर दी।

पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने कहा कि दोनों महिलाओं को पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा। फूटेज में दिख रहा है कि चोर बैंक में सोमवार दोपहर दाखिल हुए और उन्होंने बैंग से पिस्तौल निकाला। उन्होंने विमला और पूनम को बंदूक की नोक पर लेने की कोशिश की। घटना के समय महिलाएं बैंक की शाखा में अकेली थीं। उन्होंने समर्पण करने के बजाय पिस्तौल छीन ली और अलार्म बजा दिया। (आईएएनएस)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-two women foiled bank robbery in gurugram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two women, foiled , bank robbery, gurugram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved