• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाइजीरिया में ईसाइयों के खिलाफ हिंसा पर ट्रंप की चेतावनी, कहा- आतंकियों का सफाया किया जाएगा

Trump warns against violence against Christians in Nigeria, says terrorists will be eliminated - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। नाइजीरिया में हो रही ईसाइयों की हत्या को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा फूटा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने नाइजीरिया में ईसाइयों के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकने के लिए संभावित सैन्य कार्रवाई की योजना बनाने के लिए पेंटागन को आदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर नाइजीरिया सरकार ईसाइयों के खिलाफ हिंसा को नहीं रोक सकती है तो ना केवल इस्लामी आतंकियों का सफाया किया जाएगा, बल्कि अमेरिका की ओर से दी जाने वाली सभी सहायता को भी बंद कर दिया जाएगा। अपने ट्रूथ सोशल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी देते हुए लिखा, "अगर नाइजीरियाई सरकार ईसाइयों की हत्या की इजाजत देती रही, तो अमेरिका नाइजीरिया को दी जाने वाली सभी तरह की सहायता तुरंत बंद कर देगा, और हो सकता है कि वह उस बदनाम देश में "बंदूकें बरसाकर" उन इस्लामी आतंकवादियों का सफाया कर दे जो ये भयानक अत्याचार कर रहे हैं।"
राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे लिखा, "मैं अपने युद्ध विभाग को संभावित कार्रवाई के लिए तैयार रहने का निर्देश दे रहा हूं। अगर हम हमला करेंगे, तो वह तेज, क्रूर और तीखा होगा, ठीक वैसे ही जैसे आतंकवादी हमारे प्यारे ईसाइयों पर हमला करते हैं! ये एक चेतावनी है।"
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने मामले की जांच का आदेश देते हुए लिखा था कि नाइजीरिया में ईसाई धर्म अस्तित्व के खतरे में है। हजारों ईसाई मारे जा रहे हैं। इस सामूहिक नरसंहार के लिए कट्टरपंथी इस्लामवादी जिम्मेदार हैं। मैं नाइजीरिया को एक "विशेष चिंता का देश" घोषित कर रहा हूं।
उन्होंने आगे कहा, "जब ईसाइयों या ऐसे किसी भी समूह का नाइजीरिया की तरह कत्लेआम हो रहा है (दुनिया भर में 3,100 बनाम 4,476), तो कुछ तो करना ही होगा! मैं कांग्रेसी रिले मूर, अध्यक्ष टॉम कोल और सदन की विनियोग समिति के साथ मिलकर, इस मामले की तुरंत जांच करने और मुझे रिपोर्ट करने का अनुरोध करता हूं। नाइजीरिया और कई अन्य देशों में इस तरह के अत्याचार होते देख अमेरिका चुप नहीं रह सकता। हम दुनिया भर में अपनी विशाल ईसाई आबादी को बचाने के लिए तैयार, इच्छुक और सक्षम हैं!"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Trump warns against violence against Christians in Nigeria, says terrorists will be eliminated
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, nigeria, christians, murder, us president, donald trump, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved