नई दिल्ली, । भाजपा ने त्रिपुरा विधान सभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
त्रिपुरा में होने वाले विधान सभा चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर
पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह
मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी,
किरेन रिजिजू, महेश शर्मा और संबित पात्रा चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।
भाजपा
ने त्रिपुरा के वर्तमान मुख्यमंत्री माणिक साहा और राज्य के पूर्व
मुख्यमंत्री बिप्लब देब के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, मणिपुर के मुख्यमंत्री
एन बीरेन सिंह और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को भी 40 स्टार
प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।
फिल्म अभिनेत्री एवं लोक
सभा सांसद हेमा मालिनी , मनोज तिवारी और मिथुन चक्रवर्ती को भी त्रिपुरा
चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।
पार्टी ने महेंद्र सिंह,
प्रतिमा भौमिक, जिष्णु देव वर्मा, दिलीप घोष, दुष्यंत गौतम, तेजस्वी
सूर्या, लॉकेट चटर्जी, शुभेंदु अधिकारी को भी अपने 40 स्टार प्रचारकों की
लिस्ट में शामिल किया है।
--आईएएनएस
सदन में गतिरोध खत्म करने को लोकसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
दिल्ली के बजट में सियासत गरमाई, BJP ने कहा, केजरीवाल अपनी गलती का ठीकरा फोड़ रहे केंद्र पर
राइट टू हेल्थ बिल : डॉक्टरों की पुलिस से दूसरे दिन भी झड़प, पुलिस ने पानी की बौछारों से किया डॉक्टरों का इलाज
Daily Horoscope