नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह चुनावी लिहाज से कई बड़े कार्यक्रमों की शुरूआत करेंगे। वह शुक्रवार को जहां पटना के पार्टी कार्यालय में चुनावी संचालन समिति की बैठकर लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे, वहीं अगले दिन बिहार में आत्मनिर्भर भारत मुहिम का आगाज भी करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पार्टी के एक नेता ने आईएएनएस को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पहुंचने से पहले ही भाजपा के कई बड़े नेता पटना में मौजूद रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य भूपेंद्र यादव और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, का भी शुक्रवार को पटना पहुंचने का कार्यक्रम है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी अब पूरी तरह से इलेक्शन मोड में है। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह लगातार राज्य में डटे हुए हैं। राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष हाल में राज्य का दौरा कर जा चुके हैं। पार्टी लगातार चुनावी अभियानों को गति देने में जुटी हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दौर से पूरे अभियान को और धार देंगे।
पार्टी सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को जहां पार्टी के चुनाव संचालन समिति की बैठक लेंगे, वहीं अगले दिन शनिवार को वह राज्य के कुछ हिस्सों का दौरा भी करेंगे। वह मंदिरों का दर्शन करने भी जा सकते हैं। वह विभिन्न समूहों के साथ संवाद भी करेंगे। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वह मधुबनी में मास्क बनाने वाले समूहों से भी संपर्क कर सकते हैं। भाजपा आत्मनिर्भर भारत अभियान में जनभागीदारी पर जोर दे रही है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का यह दौरा काफी खास है।
--आईएएनएस
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
भाजपा ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत के दुश्मन नहीं चाहते कि मोदी वापस आएं, लेकिन जनता ने 400 पार का बनाया मन
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope