• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा के 18 करोड़ कार्यकर्ता चलाएंगे 'अपना बूथ, कोरोना मुक्त' अभियान

Tirupati: BJP chief JP Nadda alleges state-sponsored religious conversion in Andhra Pradesh. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर देश भर में बड़ा अभियान चलाने जा रही है। भाजपा ने पिछली बार जहां 'सेवा ही संगठन' अभियान चलाया था, वहीं इस बार पार्टी ने 'अपना बूथ-कोरोना मुक्त' अभियान चलाने की तैयारी की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों से वर्चुअल बैठक कर इस अभियान को चलाने का निर्देश दिया। दरअसल, देश में अब प्रतिदिन दो लाख से ज्यादा कोविड 19 संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में पार्टी ने देश भर में अपने करीब 18 करोड़ कार्यकर्ताओं के दम पर बूथ लेवल पर कोरोना मुक्त अभियान चलाने की तैयारी की है। कोरोना से बचाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करेंगे। बूथ पर कोई भी कोरोना संक्रमण का केस न आए, इसको लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को दिल्ली स्थित अपने आवास से सभी प्रदेश अध्यक्षों से देश में जनसेवा का बड़ा अभियान चलाने को कहा। जेपी नड्डा ने कहा कि इस समय देश भर में जनजागरण और जनसेवा का अभियान चलाने की जरूरत है। चूंकि भाजपा जैसी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के पास बूथ स्तर पर ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की टीम है, ऐसे में पिछले साल की तरह एक बार फिर से देशव्यापी जनसेवा अभियान चलाया जा सकता है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से परिवारों को मुफ्त में राशन किट बांटा था। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशन में चला था।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tirupati: BJP chief JP Nadda alleges state-sponsored religious conversion in Andhra Pradesh.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp chief jp nadda, 18 crore workers will run their booth, corona free campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved