नई दिल्ली। ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर को सोमवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। जुबैर को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। उनकी गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जुबैर की गिरफ्तारी का विरोध करने वालों को मंगलवार को भाजपा ने आड़े हाथ लिया और मराठी एक्ट्रेस केतकी चितले की गिरफ्तारी पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल उठाया।
भाजपा ने कहा कि केतकी चितले की गिरफ्तारी पर चुप रहने वालों को जुबैर की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध करने का कोई अधिकार नहीं हैं।
33 वर्षीय जुबैर को धर्म विशेष की भावनाएं भड़काने का आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने ट्वीट किया, जो लोग केतकी चितले की महीने भर की गिरफ्तारी पर आराम से चुप थे, उनके पास जुबैर की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध करने का न तो नैतिक और न ही कानूनी अधिकार हैं। आप शांति से सोए रहे।
पुलिस ने जुबैर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और 295ए के तहत मामला दर्ज किया था।
जुबैर की गिरफ्तारी के बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, भाजपा की नफरत, कट्टरता और झूठ को बेनकाब करने वाला हर व्यक्ति उनके लिए खतरा है। सच की एक आवाज को गिरफ्तार करने से एक हजार और आवाजें उठेंगी। अत्याचार पर सत्य की हमेशा जीत होती है।
मराठी एक्ट्रेस केतकी चितले को पिछले महीने राकांपा प्रमुख शरद पवार के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पिछले हफ्ते वह जमानत पर रिहा हुई। उनके खिलाफ महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में 22 मामले दर्ज हुए थे।
--आईएएनएस
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope