नई दिल्ली। दिल्ली में सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा ये घर 19 साल के लिए देश की जनता ने मुझे दिया। मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं इसे खाली कर रहा हूं। सच्चाई बोलने की आजकल कीमत है, मैं वो कीमत चुकाता रहूंगा। सच्चाई किसी न किसी को बोलनी पड़ेगी, मैं बोल रहा हूं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राहुल गांधी द्वारा सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा उन्होंने(राहुल गांधी) सरकार के बारे में सच्चाई बोली इसीलिए उनके साथ ये सब हो रहा है। लेकिन बहुत हिम्मत वाले हैं, बिल्कुल डरते नहीं हैं, नहीं डरेंगे और अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
लोक सभा की सदस्यता रद्द हो जाने के बाद अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को 12 तुगलक लेन का अपना सरकारी आवास भी 22 अप्रैल तक खाली करने का आदेश दिया था।
राहुल गांधी को भेजे गए इस नोटिस में यह कहा गया है कि लोक सभा सचिवालय ने 24 मार्च 2023 को एक नोटिफिकेशन जारी कर 23 मार्च 2023 से उनकी लोक सभा की सदस्यता को रद्द कर दिया गया है। इसलिए 17वीं लोक सभा के सांसद के तौर पर उन्हें अलॉट किए गए 12 तुगलक लेन के सरकारी आवास में अब वह सिर्फ अधिकतम एक महीने यानी 22 अप्रैल 2023 तक ही रह सकते हैं। नोटिस में कहा गया है कि उनको आवंटित किए गए इस सरकारी आवास का आवंटन 23 अप्रैल 2023 से रद्द किया जाता है इसका तात्पर्य बिल्कुल स्पष्ट है कि राहुल गांधी को 22 अप्रैल 2023 तक अपना यह सरकारी आवास खाली करना होगा।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बढ़ सकती हैं भाजपा की मुश्किलें, आखिर क्यों, यहां पढ़ें
भारतीय हैकरों ने कनाडाई सशस्त्र बलों की वेबसाइट हटाने की जिम्मेदारी ली
लोकसभा अध्यक्ष ने भाजपा सांसद बिधूड़ी के खिलाफ शिकायत विशेषाधिकार समिति को सौंपी
Daily Horoscope