• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ये लोग भारत माता को नहीं मानते: गिरिराज सिंह

These people do not believe in Bharat Mata: Giriraj Singh - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता मौलाना बदरुद्दीन अजमल पर निशाना साधा। गिरिराज ने कहा, “ये लोग भारत को, भारत माता नहीं मानते हैं। इन लोगों को भारत पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। संसद पर इस तरह का बयान देने वालों की पहचान खुद ही खत्म हो जाती है और ये भी इन्हीं लोगों में से एक हैं।” इस बीच, भाजपा नेता ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “इन लोगों का मतलब साफ है कि वक्फ बोर्ड जो कहे , वो सही। देश में इस तरह की स्थिति कांग्रेस ने खुद ही पैदा की है। देश में ऐसी कोई भी संस्था नहीं है, जो खुद ही फैसला करे और खुद ही न्याय करे। कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड को यह अधिकार खुद ही दिया है। मैं कहता हूं कि इस अधिकार को खत्म करना चाहिए।”
बता दें कि एआईयूडीएफ के मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा था, “नए संसद भवन से लेकर एयरपोर्ट तक और राजधानी दिल्ली के वसंत विहार से लेकर एयरपोर्ट तक का इलाका वक्त बोर्ड की संपत्ति है। मोदी सरकार को संसद भवन मुसलमान समाज को सौंप देना चाहिए।”
इससे पहले मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने प्रस्तावित वक्फ बिल की भी आलोचना की थी। अजमल ने एक बयान में वक्फ बिल को लेकर कड़ा विरोध जताया था। उन्होंने जोर देकर कहा था कि सभी धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों को बिल की समीक्षा के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति का बहिष्कार करना चाहिए।
उन्होंने कहा, “सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियां इस बिल का विरोध कर रही है। सभी धर्मनिरपेक्ष सांसदों ने इस बिल पर विरोध जताया है। हमारी जमीयत उलेमा-ए-हिंद इस मामले में अब तक चुप थी लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि गवर्नमेंट की नीयत खराब है।”
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-These people do not believe in Bharat Mata: Giriraj Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharat mata, giriraj singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved