• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा के संविधान में उम्र को लेकर नहीं है कोई व्यवस्था, नरेंद्र मोदी ही आगे भी रहेंगे पीएम - जेपी नड्डा

There is no provision regarding age in BJP constitution Narendra Modi will continue to be PM - JP Nadda - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अरविंद केजरीवाल द्वारा 75 वर्ष की उम्र पूरी हो जाने पर पीएम मोदी द्वारा पद से हटने के बयान को खारिज करते हुए कहा है कि भाजपा के संविधान में उम्र को लेकर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है और नरेंद्र मोदी ही आगे भी देश के प्रधानमंत्री रहेंगे। जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि केजरीवाल और पूरा इंडी गठबंधन चुनाव में विफलता का अहसास कर बौखला गए हैं। देश को भटकाना और भ्रमित करना ही इनका उद्देश्य है। पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण हर तरफ़ मोदी जी को जनता का प्रचंड आशीर्वाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री के सामने न तो इनके पास कोई नीति है न ही कोई कार्यक्रम है। अब मोदी के उम्र का बहाना लेकर रास्ता ढूंढ रहे हैं। नड्डा ने पार्टी के संविधान का जिक्र करते हुए आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कहीं भी उम्र को लेकर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। जनता जानती है मोदी जी का कण-कण और क्षण-क्षण भारत माता की सेवा के लिए समर्पित है। मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की परिकल्पना साकार हो रही है और अपने अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में मोदी देश को नए शिखर पर ले जाएंगे। विपक्ष खुश न हों, कोई मुग़ालता ना पाले। मोदी हमारे नेता हैं और आगे भी हमारा नेतृत्व करते रहेंगे। इंडी गठबंधन और बेल पर जेल से बाहर आए नेता भी जानते हैं कि आएगा तो मोदी ही, रहेगा तो मोदी है, भारत को मज़बूत बनायेगा तो मोदी ही।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There is no provision regarding age in BJP constitution Narendra Modi will continue to be PM - JP Nadda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: provision, regarding age, bjp constitution, narendra modi, pm, jp nadda, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved