नई दिल्ली। लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि कोई भी देश सुन्दर व खुशहाल हो सकता है लेकिन इसकी नींव स्वास्थ्य पर निर्भर है। आज दुनिया भर में लोग स्वास्थ्य के प्रति चिंता करने लगे हैं। भारत एक बड़ी आबादी वाला देश है। पहले हम रोगों का उपचार करते थे, लेकिन अब रोगों के उपचार के साथ ही रोगों को रोकने हेतु संबंधी उपायों के प्रति भी लोगों को जागरूक करने की दिशा में काम कर रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बिरला बुधवार को नई दिल्ली में हॉर्ट कैयर फ़ाउंडेशन ओफ़ इंडिया के प्रतिनिधियों के दल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों को और जागरूक करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य जागरूकता के सरकारी प्रयासों के साथ ही समाज को जोड़ते हुए सामाजिक आंदोलन बनाने की जरूरत है। लोकसभाध्यक्ष ने कहा कि इस क्षेत्र में हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इण्डिया के द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। बिरला में फाउंडेशन के सदस्यों को शुभकामनाए दी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope