• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दुनिया जानती है वैश्विक आतंकवाद का केंद्र कहां है : ट्रेन हाईजैक को लेकर पाकिस्तान के आरोप पर भारत

The world knows where the center of global terrorism is: India on Pakistan allegation of train hijack - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के इस आरोप को खारिज कर दिया है कि पड़ोसी देश में भड़की जातीय हिंसा के पीछे नई दिल्ली का हाथ है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को कहा पाकिस्तान को अपने अंदर झांकना चाहिए, दुनिया जानती है कि वैश्विक आतंकवाद का केंद्र कहां है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा, "हम पाकिस्तान के निराधार आरोपों को दृढ़ता से खारिज करते हैं। पूरी दुनिया जानती है कि वैश्विक आतंकवाद का केंद्र कहां है। पाकिस्तान को अपनी आंतरिक समस्याओं और विफलताओं के लिए दूसरों पर उंगली उठाने और दोष मढ़ने के बजाय अपने अंदर झांकना चाहिए।" सरकार की यह प्रतिक्रिया तब आई जब एक वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी ने भारत पर ‘आतंकवाद को प्रायोजित करने’ और अपने पड़ोसी देशों को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
दरअसल मंगलवार को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने क्वेटा से पेशावर की यात्रा के दौरान जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था। सुरक्षाबलों और चरमपंथियों के बीच लगभग 30 घंटे तक चले संघर्ष चला।
पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि 300 यात्रियों को बचा लिया गया। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को बचाने के लिए चलाए गए उसके अभियान में 33 चरमपंथियों की मौत हो गई।
सेना के अनुसार, कुल 21 बंधकों और चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।
पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने कहा कि ट्रेन पर हमले में विदेशी ताकत के हाथ होने का आरोप लगाया हालांकि सीधे तौर पर भारत का नाम नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि विद्रोही ट्रेन की घेराबंदी के दौरान अफगानिस्तान में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में थे।
प्रवक्ता से जब पूछा गया कि क्या पाकिस्तान ने बीएलए गतिविधि के लिए अतीत में भारत को दोषी ठहराने की अपनी नीति बदल दी है, तो उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ उसके आरोप आज भी कायम हैं।
पाकिस्तानी अधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। और फिर, तथ्य नहीं बदले हैं...भारत पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद को प्रायोजित करने में शामिल है। मैं जिस बात का जिक्र कर रहा था, वह यह थी कि इस विशेष घटना में, हमारे पास अफगानिस्तान से कॉल किए जाने के सबूत हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The world knows where the center of global terrorism is: India on Pakistan allegation of train hijack
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: global, terrorism, india, pakistan, train, hijack, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved