• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी को बताया चन्द्रगुप्त, बोले-ब्राह्मण बीजेपी के साथ और किसी बहकावे में नहीं आएंगे

The Union Minister told PM Modi, Chandragupta, said - Brahmins with BJP - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज का चन्द्रगुप्त बताते हुए कहा है कि ब्राह्मण बीजेपी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डोरे डालने के बावजूद ब्राह्मण समाज के लोग सपा और बसपा के किसी बहकावे में नहीं आने वाले।

संसद भवन परिसर में गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश में विपक्ष की ओर से शुरू हुई ब्राह्मण राजनीति पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "ब्राह्मण जाति नहीं एक संस्कार है। ब्राह्मण राष्ट्र भाव से जागृत होकर लोक मंगल के लिए कार्य करता है। ब्राह्मण संस्कृति का प्रतीक है। सपा-बसपा ने ब्राह्मणों को क्या दिया? वे ब्राह्मणों को छलने और ठगने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ब्राह्मण बहकावे में नहीं आने वाले।"

अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, "हमारे चाणक्य और परशुराम ब्राह्मण वंशज हैं। चाणक्य ने चंद्रगुप्त तैयार किया। आज के चंद्रगुप्त नरेंद्र मोदी हैं। भाजपा ही देश और समाज का कल्याण कर सकती है। इसलिए उत्तर प्रदेश के लोग बीजेपी के साथ हैं।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Union Minister told PM Modi, Chandragupta, said - Brahmins with BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashwini kumar choubey, pm narendra modi, chandragupta, brahmins with bjp, up election 2021, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved