• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली कोरोना एप पर अस्पतालों में उपलब्ध बेड की सही जानकारी जनता को मिले -- अरविंद केजरी‌‌वाल

The public should get the correct information of beds available in hospitals on Delhi Corona App - Arvind Kejriwal - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । दिल्ली में कोरोना संक्रमण को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें स्वास्थ्य विभाग को सीएम द्वारा यह सुनिश्चित करने निर्देश दिए कि दिल्ली कोरोना एप पर अस्पतालों में बेड की सही जानकारी जनता को उपलब्ध कराई जाए। बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव, एसीएस और स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से दिल्ली में कोरोना के मौजूदा हालात की विस्तृत जानकारी ली। सीएम अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से तीन बातों पर चर्चा की। पहला, दिल्ली के अंदर अधिक से अधिक बेड की क्षमता बढ़ाने पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, "दिल्ली सरकार का मुख्य ध्यान दिल्ली के अंदर अधिक से अधिक कोविड बेड की क्षमता बढ़ाने पर है, जिससे कि उन मरीजों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जा सके, जिन्हें तत्काल बेड की जरूरत है। बैठक में बेड प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई।"
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, वे और अधिक कोविड सुविधाएं बढ़ाएं और पूरी दिल्ली में ऑक्सीजन बेड की क्षमता बढ़ाने पर बल दें।
दूसरा, बैठक में दिल्ली कोरोना एप पर कोविड अस्पतालों में उपलब्ध बेड की सही जानकारी लोगों को उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि दिल्ली सरकार द्वारा जारी दिल्ली कोरोना एप पर सरकारी और निजी अस्पतालों में उपलब्ध कोविड बेड की संख्या बिल्कुल सही प्रदर्शित होनी चाहिए।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, कोविड अस्पतालों में लोगों की मदद के लिए फोन नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों की आने वाली प्रत्येक कॉल रिसीव होनी चाहिए। इस समय अस्पतालों में पूछताछ के लिए लोगों के फोन अधिक आ रहे हैं।
इसलिए सभी अस्पतालों में फोन लाइन एक की बजाय दो-तीन होनी चाहिए, ताकि आने वाली प्रत्येक कॉल को रिसीव किया जा सके और लोगों को तत्काल मदद पहुंचाई जा सके। सभी फोन लाइन पर एक कर्मचारी नियुक्त किया जाए, जो प्रत्येक कॉल को रिसीव कर लोगों की मदद करे।
समीक्षा बैठक में तीसरा प्रमुख बिन्दु होम आइसोलेशन रहा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "दिल्ली में अधिकतर लोग होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं।"
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों से डॉक्टर नियमित रूप से संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे सभी मरीजों से डॉक्टर्स की टीम संपर्क करे और उन्हें ऑक्सीमीटर प्रदान करें। स्वास्थ्य विभाग यह भी सुनिश्चित करे कि होम आइसोलेशन में जाने वाले कोविड मरीजों को जल्द से जल्द मदद मिले, ताकि उनका समुचित इलाज हो सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The public should get the correct information of beds available in hospitals on Delhi Corona App - Arvind Kejriwal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi corona app, arvind kejriwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved