• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जनता तय करे कि पैरोल पर छूटे अपराधी को या फिर विकास को देना है वोट - भाजपा

The public should decide whether to vote for the criminal released on parole or for Vikas - BJP - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस को छलावा करार देते हुए गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 50 हजार के मुचलके पर छूटे अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से झूठ बोलने का सिलसिला शुरु कर दिया है। यह दिल्ली की जनता को तय करना है कि पैरोल पर छूटे अपराधी को वोट देना है या फिर पिछले 10 सालों में विकास की नई परिभाषा लिखने वाले मोदी सरकार को। उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल 50 दिन तक जेल के अंदर रहकर आए हैं और उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है कि उन्होंने चोरी की है। अंतरिम जमानत उन्हें सिर्फ प्रचार के लिए मिली है। आखिर 2 जून के बाद अरविंद केजरीवाल कौन सा जश्न मनाएंगे।
वीरेन्द्र सचदेवा ने आगे कहा कि 'आप' ने दिल्ली को सबसे प्रदूषित राजधानी बनाया, सरकारी अस्पतालों में नकली दवाई दी, मोहल्ला क्लीनिक में घोटाला किया, शिक्षा के नाम पर पैसे कमाने का काम किया, स्वास्थ्य क्रांति के नाम पर घोटाला किया और सबसे बड़ी सोच ये है कि शराब नीति के माध्यम से दिल्ली के युवाओं को नशे में धकेलने का काम किया। भ्रष्टाचार ही केजरीवाल की सोच है, लेकिन भाजपा का हर कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है।
उन्होंने आगे कहा कि आज केजरीवाल को अपने और अपनी पार्टी के बारे में सोचने की जरूरत है, क्योंकि उनके चार टॉप भ्रष्टाचारी नेता जेल में थे जिनमें से दो भ्रष्टाचारी पैरोल पर बाहर हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The public should decide whether to vote for the criminal released on parole or for Vikas - BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: public decide, vote, criminal released, parole, bjp, election2024, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved