• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'नारी शक्ति वंदन अधिनियम का नहीं होना चाहिए विरोध', सुमित्रा महाजन, कंगना और हेमा मालिनी का राहुल गांधी पर हमला

The Nari Shakti Vandan Adhiniyam Should Not Be Opposed: Sumitra Mahajan, Kangana, and Hema Malini Attack Rahul Gandhi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबोधन पर भाजपा सांसदों ने नाराजगी जताई है। वहीं, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि सभी दलों को मिलकर इस बिल को पास करना चाहिए, विपक्ष विरोध क्यों कर रहा है? पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने पूरी बहस देखी है। आरक्षण का बिल पास हो गया है, लेकिन अब आरक्षण देने की बात आ रही है, सीटें बढ़ाई जा रही हैं, तो उसे अपनाना चाहिए। पांच साल बाद फिर इसे बदला जा सकता है। इसमें विरोध की क्या बात है? इसमें राजनीति नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कोई अधिकार मिल रहा है, तो सबको मिलकर खुशी-खुशी इसे पास करना चाहिए। मेरा मानना है कि विरोध न हो, तो ज्यादा ठीक है। मेरा विश्वास है कि सभी मिलकर इसे पास करेंगे।
मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि हर कोई गंभीरता से इस पर चर्चा कर रहा है और राहुल गांधी मजाक कर रहे हैं। वे गंभीर नहीं हैं।
संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा कि सब लोग इस मुद्दे पर गंभीरता से बोल रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी मजाक कर देते हैं। इससे सारी गंभीरता खत्म हो जाती है। वे लोग विरोध कर रहे हैं।
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी अपने बचपन के ट्रॉमा और मैजिक शो के बारे में बोल रहे थे। वह अपनी दादी द्वारा सुनाई गई कहानियों का जिक्र कर रहे थे। स्पीकर को उन्हें टोकना पड़ गया। जब अध्यक्ष ने कहा कि आप ये सब कहना बंद करिए, तो उन्होंने कहा कि आपको मजे आएंगे, आप मजे लीजिए। पूरा देश उन्हें देख रहा है और वे संसद भवन को मजाक बनाकर रख दिए हैं।
वहीं, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि महिला आरक्षण को हम सभी मिलकर पहले ही पास कर चुके हैं, लेकिन अब इस विधेयक के नाम पर देश के राजनीतिक परिदृश्य को बदलने की कोशिश की जा रही है और परिसीमन करना चाहते हैं, यह सहमति के लायक नहीं है।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण दिखाकर वे परिसीमन लागू करना चाहते हैं, यह हमें मंजूर नहीं है। संसद में अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने एक बार भी परिसीमन का जिक्र नहीं किया, जबकि यह बिल उसी से जुड़ा हुआ है। भाजपा अपने हिसाब से देश के राजनीतिक परिदृश्य को बदलने की कोशिश में है। ये सभी घबराए हुए हैं। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने इस बिल को देशद्रोही बताया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Nari Shakti Vandan Adhiniyam Should Not Be Opposed: Sumitra Mahajan, Kangana, and Hema Malini Attack Rahul Gandhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nari shakti vandan act, rahul gandhi speech, women reservation bill india, bjp vs congress, sumitra mahajan statement, kangana ranaut reaction, parliament debate india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved