• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोशल मीडिया से बच्चों पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन होना चाहिए: इमरान मसूद

The impact of social media on children should be assessed: Imran Masood - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सोशल मीडिया से बच्चों पर जो प्रभाव होता है, इसका आकलन जरूर होना चाहिए। आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन होने पर कहा कि सोशल मीडिया कंट्रोल होना चाहिए क्योंकि बहुत सारी चीजें गलत होती हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है। हमारे बच्चों पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है, इन चीजों को भी ध्यान में रखना चाहिए। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा के बयान 'भारत मुसलमानों के लिए सबसे सुरक्षित देश' पर कहा कि यह भाजपा की वजह से तो नहीं है। भारत हमारा देश है, कोई भाजपा का पेटेंट तो है नहीं कि भारत सिर्फ भाजपा का ही देश है। भारत हमारा देश है। भारत में बहुसंख्यक आबादी भाजपा के खिलाफ वोट करती है। इसलिए भाजपा यह गलतफहमी न पाले कि उनकी वजह से हम सुरक्षित हैं।
तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके गठबंधन पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि जो पार्टी निर्णय ले रही है, वह सही है। पार्टी अपने हिसाब से निर्णय ले रही है। जो पार्टी निर्णय ले रही है, वह पार्टी के लिए सही है।
बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा था कि राज्य सरकार 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन लगाएगी। 13-16 साल के बच्चों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से रोकने का फैसला आम सहमति बनने के बाद लिया जाएगा। विधानसभा सत्र में नायडू ने कहा कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने के लिए 90 दिनों के अंदर कदम उठाए जाएंगे। वहीं, 13-16 साल के बच्चों के लिए क्या करना है, इस पर चर्चा हो रही है। आम सहमति बनने के बाद फैसला लिया जाएगा।
इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी ऐलान किया कि 16 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल बैन कर दिया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The impact of social media on children should be assessed: Imran Masood
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: imran masood, social media, children, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved