• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जंगपुरा के सपनों को साकार करना लक्ष्य : मनीष सिसोदिया

The goal is to make the dreams of Jangpura come true: Manish Sisodia - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पूरी पार्टी जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुट गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपनी सीट बदले जाने के बाद जंगपुरा इलाके में चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। अब उन्होंने अपना कार्यालय खोलकर उसे जंगपुरा के भविष्य के सपनों को साकार करने का केंद्र बताया। मनीष सिसोदिया ने सोमवार को पूजा-पाठ करके इस केंद्र का उद्घाटन किया। अब यहीं से मनीष सिसोदिया अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए रणनीति बनाएंगे और चुनाव प्रचार करेंगे। मनीष सिसोदिया ने कहा, "आज जंगपुरा में सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। यह सिर्फ एक कार्यालय नहीं, बल्कि जंगपुरा के भविष्य के सपनों को साकार करने का केंद्र होगा। यहां से हर बच्चे को शानदार शिक्षा सुनिश्चित करने, हर परिवार को सम्मानजनक जीवन देने और हर नागरिक को एक सुरक्षित, स्वच्छ और प्रगतिशील जंगपुरा देने की दिशा में काम होगा। यह कार्यालय उस सोच का प्रतीक है, जहां हर जंगपुरावासी अपनी उम्मीदें और सपने लेकर आ सके। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में यह सफर जंगपुरा को विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का है।"
गौरतलब है कि इस बार आम आदमी पार्टी ने अपनी सभी सीटों पर ज्यादातर प्रत्याशियों को बदल दिया है। साथ ही दूसरी पार्टी से आने वाले उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है। मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज सीट को भी बदलकर उन्हें जंगपुरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। आम आदमी पार्टी ने इस बार चुनाव से पहले एक सर्वे कराया था। जिसके मुताबिक उन्होंने इस बार कई सीटों पर प्रत्याशियों में फेरबदल किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The goal is to make the dreams of Jangpura come true: Manish Sisodia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manish sisodia, jangpura, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved