नई दिल्ली । विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक रणनीतिक परिदृश्य तेजी से खंडित और संघर्षपूर्ण हो गया है। यूरोप और पश्चिम एशिया में टकराव चल रहे हैं, सप्लाई चेन को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, और महत्वपूर्ण तकनीकें दबाव बनाने के साधन बन गई हैं।
नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और सेंटर फॉर जॉइंट वारफेयर स्टडीज (सीईएनजेओडब्ल्यूएस) की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित 'वीआईएसवी-2026' (विजन, इनोवेशन, सिनर्जी, वैल्यूज) कार्यक्रम में बोलते हुए विदेश सचिव मिस्री ने बदलते भू-राजनीतिक माहौल और वैश्विक सुरक्षा के सामने बढ़ती चुनौतियों का जिक्र किया।
'रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन, वैश्विक साझेदारियों को मजबूत करना' विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विदेश सचिव विक्रम मिस्री शामिल हुए। इस दौरान मिस्री ने कहा, "आज डीआरडीओ द्वारा विदेशी रक्षा अताशे के लिए आयोजित पहले आउटरीच कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं इस पहल के लिए रक्षा मंत्रालय और डीआरडीओ की सराहना करता हूं।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कई मित्र देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे विदेशी रक्षा अताशे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये सैनिक, नाविक और वायु सैनिक हैं, जिन्होंने कुछ समय के लिए राजनयिकों की भूमिका भी निभाई है। उन्होंने कहा, "संकेतों को समझने और अपने भारतीय समकक्षों के साथ व्यक्तिगत और संस्थागत विश्वास कायम करने की आपकी क्षमता उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितना कि आपके संबंधित मिशनों में आपके अन्य सहयोगियों द्वारा किया जाने वाला काम।"
मिस्री ने उम्मीद जताई कि वीआईएसवी-2026 जैसी पहल से बदलते भू-राजनीतिक माहौल के बारे में समझ बढ़ेगी और देशों को आपसी लाभ के अवसर पहचानने में मदद मिलेगी। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय स्थिति को एक निर्णायक भू-राजनीतिक मोड़ बताते हुए उन्होंने कहा कि हाल के समय में रणनीतिक परिदृश्य पहले की तुलना में कहीं अधिक खंडित और संघर्षपूर्ण हो गया है।
विदेश सचिव ने कहा, "यूरोप और पश्चिम एशिया में टकराव चल रहे हैं। सप्लाई चेन को हथियार बना दिया गया है। महत्वपूर्ण तकनीकें दबाव डालने का जरिया बन गई हैं।" उन्होंने अंतरिक्ष और गहरे समुद्र में बढ़ती सैन्य प्रतिस्पर्धा की ओर भी इशारा किया।
उन्होंने कहा कि ये घटनाक्रम न केवल मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कानूनों और नीतिगत ढांचे से, बल्कि खुद कूटनीति से भी कहीं अधिक तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, "आतंकवाद आज भी समाजों के लिए खतरा बना हुआ है और कुछ देश अभी भी इसे अपनी सरकारी नीति के एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि समुद्र, साइबरस्पेस और बाहरी अंतरिक्ष जैसे वैश्विक क्षेत्रों (ग्लोबल कॉमन्स) पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
मिस्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि कैसे जलवायु अस्थिरता संसाधनों की कमी को एक गंभीर संकट की ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा से जुड़ी नई चुनौतियों के बीच, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपसी समझ और सहयोग बढ़ाने की बहुत जरूरत है।
रक्षा कूटनीति (डिफेंस डिप्लोमेसी) पर मिस्री ने कहा, "हमें अपनी क्षमता और मजबूती बढ़ानी होगी, और साझेदारियां कायम करनी होंगी। भारत की रक्षा कूटनीति का यही नजरिया है। आपने सुना होगा कि हमारी विदेश नीति 'रणनीतिक स्वायत्तता' (स्ट्रेटेजिक ऑटोनॉमी) पर आधारित है, यानी अपने हितों को ध्यान में रखते हुए, अपने खुद के आकलन के आधार पर फैसले लेने की आजादी।"
वीआईएसवी-2026 (जिसका अर्थ है विजन, इनोवेशन, सिनर्जी और वैल्यूज) डीआरडीओ की एक पहल है। इसका उद्देश्य भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक क्षमताओं को दुनिया के सामने लाना और मित्र देशों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करना है।
इस कार्यक्रम में रक्षा क्षेत्र, उद्योग, शिक्षा जगत और राजनयिक समुदाय के प्रतिनिधि एक साथ आते हैं। इसका मकसद अंतरराष्ट्रीय साझेदारों को रक्षा अनुसंधान, विकास और उत्पादन के क्षेत्र में भारत की प्रगति से परिचित कराना है, साथ ही तकनीक-आधारित सहयोग और रणनीतिक साझेदारियों के नए अवसरों की तलाश करना है।
इन चर्चाओं में भारत के उन प्रयासों को उजागर किया जा रहा है, जिनका लक्ष्य तकनीकी नवाचार, रक्षा उत्पादन और रक्षा कूटनीति के जरिए अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करना और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का विस्तार करना है।
वीआईएसवी-2026 के माध्यम से, डीआरडीओ का लक्ष्य तकनीकी आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने के साथ-साथ नवाचार, बातचीत और सहयोग के जरिए अंतरराष्ट्रीय रक्षा साझेदारियों को और गहरा करना है।
--आईएएनएस
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
आशुतोष राणा के जन्मदिन पर रेणुका शहाणे का खास तोहफा, शॉर्ट फिल्म 'तर्पण' का ट्रेलर किया रिलीज
रेनो डस्टर होगी सस्ती, नए 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CNG विकल्प मिलने की भी उम्मीद
दिवाली पर घर के किस कोने में करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें पूजन की सही विधि, सामग्री और पूरी तैयारी
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
13 साल बाद टूटी पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला की शादी, आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला
'गुस्से पर काबू पा लिया, पर अभी साधना अभी बाकी है', पंकज त्रिपाठी ने बताया आध्यात्मिक सफर का राज
'शादी में ज़रूर आना' के 9 साल: आरती और सत्येंद्र की कहानी को मिलना चाहिए एक नया मोड़, जानिए क्यों बन सकता है फिल्म का सीक्वल?
बॉक्स ऑफिस पर राज के बाद दिवाली पर भी रणवीर सिंह का कब्जा, हर तरफ छाया हम्ज़ा अली मजारी
साप्ताहिक राशिफल 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक
'रामायण' देखकर निराश हुए नीतीश भारद्वाज, कहा- 'फिल्म को लेकर अपनी पुरानी तारीफ वापस लेता हूं'
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
जब 'ताल' के लिए सुभाष घई ने एआर रहमान को किया था अप्रोच, शेयर किया दिलचस्प किस्सा
जम्मू-कश्मीर : जवानों के बीच पहुंचे कुमार सानू, बोले- आप लोगों की वजह से ही हम सब सुरक्षित हैं
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
सोनिया गांधी ने किताब में मेनका गांधी संग रिश्तों में आई खटास का किया जिक्र, देवरानी के घर छोड़ने की घटना बताई

राजीव गांधी की हत्या की यादों के बीच डीएमके से हाथ मिलाना आसान नहीं था : सोनिया गांधी

जेईई मेन 2027 : पहले सत्र के लिए 5.72 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 11/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope