• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस पार्टी युवा कांग्रेस के निडर सिपाहियों के साथ डटकर खड़ी है: प्रियंका गांधी वाड्रा

The Congress Party stands firmly with the fearless soldiers of the Youth Congress: Priyanka Gandhi Vadra - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस द्वारा इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवा कांग्रेस के निडर सिपाहियों के साथ डटकर खड़ी है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सत्य के लिए शांतिपूर्ण एवं अहिंसक प्रतिरोध हमारी गौरवशाली विरासत है जो हमें महात्मा गांधी जी और लाखों-करोड़ों भारतीय पूर्वजों से मिली है। दुनिया भर के दबाव में झुककर, भारत के हितों से समझौता करने वाली सरकार के खिलाफ आवाज उठाने में 140 करोड़ भारतवासियों का हित है। जनता की आवाज उठाने के लिए युवा कांग्रेस के साथियों पर कार्रवाई अत्यंत निंदनीय एवं शर्मनाक है। कांग्रेस पार्टी युवा कांग्रेस के निडर सिपाहियों के साथ डटकर खड़ी है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी ऐतराज जताया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जो लोग जनता के लिए आंदोलन कर रहे हैं, जो आम लोगों की आवाज उठा रहे हैं, जो किसानों की आवाज उठा रहे हैं, सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है।
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि अगर सरकार का विरोध करना जुर्म है, तो कांग्रेस का हर व्यक्ति यह जुर्म बार-बार करेगा।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां रजनीबाला ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि उदय भानु चिब को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शन को साजिश बताया, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा है कि देश में विरोध करना कब से साजिश होने लगा। संविधान में हमें हक दिया गया है कि अगर सरकार कोई गलत काम करे, तो आवाज बुलंद करें।
रजनीबाला ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि लोग 10-10 साल तक जेल में रहे। कांग्रेस नेताओं की बड़ी कुर्बानियों के बाद देश को आजादी मिली है। 11 साल पहले देश में कितने प्रदर्शन होते थे, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने कभी प्रदर्शन को दबाने का काम नहीं किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Congress Party stands firmly with the fearless soldiers of the Youth Congress: Priyanka Gandhi Vadra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: priyanka gandhi vadra, congress, youth congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved