नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डॉ भीमराव आंबेडकर प्रेक्षागृह, लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अंगद के पांव की तरह है, जिसको कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि यूपी में फिर से एक बार प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और इसमें कार्यकर्ताओं को किसी दुविधा में रहने की आवश्यकता नहीं है।
शाह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि उन्हें अर्जुन की तरह सिर्फ चिड़िया की आंख दिखाई पड़नी चाहिए, क्योंकि अब समय तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश सह-प्रभारी जगदीश पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र चौधरी, महेंद्र पांडेय, सूर्य प्रताप शाही, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विनय कटियार, मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा, प्रदीप वर्मा सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। वंदे मातरम के पूर्ण सामूहिक गान के साथ बैठक प्रारंभ हुई। यूपी भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति गठित होने के बाद यह पहली कार्यसमिति बैठक थी।
अमित शाह ने कहा कि आज 30 अक्टूबर है और आज ही के दिन 1990 में सपा सरकार ने राम भक्तों पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर नरसंहार किया था और कारसेवकों को मौत के घाट उतारकर, उनका संस्कार भी न करके सरयू में बहा दिया था। सपा ने जहां रामभक्तों का नरसंहार किया, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश की जनता इसके लिए आपको माफ नहीं करेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि सबसे लंबे समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री बनने का विक्रम अगर किसी के नाम पर है तो वह हमारे नेता नरेंद्र मोदी के नाम पर है। उन्होंने कहा कि संसद में भारतीय जनता पार्टी की 240 सीटें हैं, जबकि 2014, 2019 और 2024—कांग्रेस का तीनों चुनावों का कुल योग भी 240 नहीं होता। जिस भारतीय जनता पार्टी की कभी दो सीटें थीं, वह आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने और एनडीए की 22 राज्यों में सरकारें बनीं।
विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा और अखिलेश यादव मैच हारने के बाद ज्यादा प्रैक्टिस करने की जगह अंपायर पर ही आरोप लगाना शुरू कर देते हैं। भारतीय जनता पार्टी संसद में एसआईआर पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। राहुल बाबा, एक बार आ जाइए, स्पेशल संसद सत्र बुला लेते हैं लेकिन राहुल बाबा को तो झूठ फैलाना है, इसलिए वे संसद को चलने नहीं देना चाहते। विपक्ष संसद में बोलना ही नहीं चाहता, संसद चलने नहीं देता और बाहर मॉक पार्लियामेंट का आयोजन कर संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाता है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अखिलेश बाबू को परिणाम सुन लेने चाहिए—हरियाणा और महाराष्ट्र में सर्वाधिक सीटें, बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री, दिल्ली में तीन दशक बाद भाजपा की सरकार, असम में हैट्रिक और पश्चिम बंगाल में ममता दीदी का सूपड़ा साफ।
अब उत्तर प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत की बारी है। विपक्ष अखिलेश और राहुल बाबा के नेतृत्व में आने के बाद भी यूपी में एक भी चुनाव नहीं जीत सके। जिनका अपने बूते पर एक भी चुनाव जीतने का रिकॉर्ड नहीं है, वे भारतीय जनता पार्टी को चैलेंज कर रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अगले 30 साल देशभर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार चुनकर आने वाली हैं।
अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद डकैती, लूट, रंगदारी और दंगों में बहुत बड़ी कमी आई है। एक समय अपराध के कारण उत्तर प्रदेश का इन्वेस्टमेंट समिट दिल्ली जाकर करना पड़ता था, जबकि आज योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में ही इन्वेस्टमेंट समिट हो रही है और लाखों करोड़ का निवेश भी यूपी में आ रहा है। उत्तर प्रदेश में लॉ-एंड-ऑर्डर सुधरने के कारण निवेश आया, निवेश के कारण रोजगार आया और रोजगार के कारण प्रदेश से पलायन रुका। आज देश के इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट निर्यात का लगभग 7 प्रतिशत उत्तर प्रदेश से होता है और अकेले डिफेंस कॉरिडोर में यूपी में 35,000 करोड़ का निवेश आया है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि सपा-बसपा के सारे कार्यकाल मिला दिए जाएं, तब भी पिछले 10 साल में भारतीय जनता पार्टी का काम सपा-बसपा के कार्यकाल में हुए कामों से लगभग 200 प्रतिशत ज्यादा है। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश को देने में कोई कमी नहीं रखी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे जमीन पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मोदी सरकार की योजनाओं का सबसे अच्छा इंप्लीमेंटेशन उत्तर प्रदेश में हुआ है।
शाह ने कहा कि धारा 370 समाप्त हो गई, तीन तलाक समाप्त हो गए, और कई राज्यों में यूसीसी लागू हो गई। इस बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद यहां भी यूसीसी अवश्य लागू किया जाएगा। कांग्रेसी नेता कहते थे कि देश नक्सलवाद के साथ जी सकता है और सह-अस्तित्व की आदत डाल लेनी चाहिए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का आतंकवादियों और नक्सलवादियों के साथ सह-अस्तित्व नहीं हो सकता। आज देश नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। अब पूरे देश में ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। 31 दिसंबर 2029 तक इस देश से नशे को भी पूर्णतया समाप्त कर दिया जाएगा।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां नेता भी सबसे पहले कार्यकर्ता होते हैं और भारतीय जनता पार्टी को विजय कार्यकर्ता ही दिलाता है। हम विचारधारा के लिए जीने वाले लोग हैं। हमारे लिए सबसे पहले और सबसे ऊपर भारत माता है। देश का ध्वज दुनिया में फहराए, यही हमारा ध्येय है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के बगैर भारत का विकास संभव नहीं है और भारत के विकास के बिना विकसित भारत का लक्ष्य नहीं पाया जा सकता।
--आईएएनएस
'गुस्से पर काबू पा लिया, पर अभी साधना अभी बाकी है', पंकज त्रिपाठी ने बताया आध्यात्मिक सफर का राज
'शादी में ज़रूर आना' के 9 साल: आरती और सत्येंद्र की कहानी को मिलना चाहिए एक नया मोड़, जानिए क्यों बन सकता है फिल्म का सीक्वल?
'रामायण' देखकर निराश हुए नीतीश भारद्वाज, कहा- 'फिल्म को लेकर अपनी पुरानी तारीफ वापस लेता हूं'
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
13 साल बाद टूटी पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला की शादी, आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला
'आंसू आ गए', केरल में ओट्टनथुल्लल देखकर मंत्रमुग्ध हुईं सोना मोहपात्रा
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
साप्ताहिक राशिफल 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
बॉक्स ऑफिस पर राज के बाद दिवाली पर भी रणवीर सिंह का कब्जा, हर तरफ छाया हम्ज़ा अली मजारी
जम्मू-कश्मीर : जवानों के बीच पहुंचे कुमार सानू, बोले- आप लोगों की वजह से ही हम सब सुरक्षित हैं
जब 'ताल' के लिए सुभाष घई ने एआर रहमान को किया था अप्रोच, शेयर किया दिलचस्प किस्सा
आशुतोष राणा के जन्मदिन पर रेणुका शहाणे का खास तोहफा, शॉर्ट फिल्म 'तर्पण' का ट्रेलर किया रिलीज
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
कोलकाता एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली फ्लाइट को हाईजैक की मिली धमकी, टॉयलेट में मिला नोट

नोटबंदी भाजपा के लिए साबित होगी ‘वोटबंदी’, यूपी में अब लड़ाई 95-5 की है : अखिलेश यादव

कर्नाटक: मदरसे के शिक्षक पर कक्षा 3 के छात्र को पीटने का आरोप, एफआईआर दर्ज
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 11/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope