• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीकानेर हाउस परिसर में उत्साह के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

The 80th Independence Day celebration was observed with great enthusiasm at the Bikaner House complex. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। नई दिल्ली के बीकानेर हाउस परिसर में शनिवार को गरिमा और उत्साह के साथ 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख आवासीय आयुक्त रोहित कुमार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी एवं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर राज्य सरकार के दिल्ली स्थित कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया। समारोह में संयुक्त आवासीय आयुक्त रिंकू मीना सहित विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने आजादी के गीत गाकर समारोह को हर्षोल्लास से भर दिया। समारोह में प्रमुख आवासीय आयुक्त ने निपुणता से कार्य करने वाले आर.ए.सी. बटालियन और आवासीय आयुक्त कार्यालय के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर प्रमुख आवासीय आयुक्त सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। समारोह के समापन संबोधन में उन्होंने उपस्थित सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बीकानेर हाउस परिसर में आज से प्रारंभ हो रहे 10 दिवसीय तीजोत्सव को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The 80th Independence Day celebration was observed with great enthusiasm at the Bikaner House complex.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 80th independence day celebration, bikaner house complex\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved