• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड्स' की घोषणा, विजेताओं को मिलेगा 15 लाख रुपए का नकद इनाम

Tenzing Norgay National Adventure Awards Announced; Winners to Receive Cash Prize of ₹15 Lakh - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने साल 2024 के लिए तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड्स (टीएनएनएए) की घोषणा की है। इन पुरस्कारों में 4 श्रेणियां 'लैंड एडवेंचर', 'वाटर एडवेंचर', 'एयर एडवेंचर' और 'लाइफटाइम अचीवमेंट' शामिल हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य एडवेंचर के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करना है। साथ ही, ये पुरस्कार धैर्य, जोखिम उठाने की क्षमता, टीमवर्क और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी निर्णय लेने की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किए जाते हैं। सरकार ने तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड्स (टीएनएनएए) 2024 के लिए बलजीत कौर (लैंड एडवेंचर), स्कालजांग रिग्जिन (लैंड एडवेंचर), रिमो साहा (वाटर एडवेंचर) और शिव प्रसाद चमोल (लाइफटाइम अचीवमेंट) को चयनित क्या है।
पुरस्कार विजेताओं को भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में 'राष्ट्रीय खेल पुरस्कार' 2025 के साथ तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड्स प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार समारोह की तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी।
प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रतिमा, एक प्रमाण पत्र और 15 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिलेगी। चयन राष्ट्रीय चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया। समिति ने नामांकनों का मूल्यांकन किया और उचित जांच-पड़ताल के बाद राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने के लिए पुरस्कार विजेताओं की सिफारिश की।
इन पुरस्कारों का उद्देश्य युवाओं में साहस, सहनशक्ति, अनुशासन, जोखिम उठाने और मिलजुलकर टीम के रूप में काम करने की भावना को बढ़ावा देना है, साथ ही चुनौतीपूर्ण स्थितियों में तेजी और प्रभावशीलता के साथ प्रतिक्रिया करने की क्षमता को प्रोत्साहित करना है। ये देश भर में एडवेंचर एक्टिविटी में व्यापक भागीदारी को भी बढ़ावा देते हैं। ये पुरस्कार साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं में साहस और उत्कृष्टता की संस्कृति को विकसित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tenzing Norgay National Adventure Awards Announced; Winners to Receive Cash Prize of ₹15 Lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tenzing norgay national adventure awards announced, tenzing norgay national adventure awards, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved