• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में तापमान में और आएगी गिरावट, तमिलनाडु में भारी बारिश की उम्मीद: आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय

Temperature will fall further in Delhi, heavy rain expected in Tamil Nadu: IMD scientist Soma Sen Roy - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वैज्ञानिक डॉक्टर सोमा सेन रॉय ने शनिवार को दिल्ली के तापमान को लेकर जानकारी दी। डॉक्टर सोमा सेन रॉय ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि दिल्ली में शुक्रवार से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। उम्मीद है कि अगले चार से पांच दिन में तापमान में थोड़ी और गिरावट आएगी। पूरी दिल्ली के स्टेशन में आज न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान के 6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ-साथ 16 और 17 दिसंबर को विजिबिलिटी में भी कमी की उम्मीद की जा रही है। आने वाले दिनों में पूरे देश में मौसम की क्या स्थिति रहेगी। इस पर उन्होंने कहा कि उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत में जो इस समय कोल्ड वेव की स्थिति चल रही है वो 16 दिसंबर से धीरे-धीरे कम हो जाएगी। कम होने के साथ-साथ थोड़ा कोहरे की संभावना बढ़ जाएगा, खासकर उत्तर प्रदेश में। 17 और 18 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में कोहरा आने की संभावना अधिक दिख रही है।
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्य में इस समय कोहरे की स्थिति बनी हुई है। इन राज्यों में अगले दो से तीन दिन तक कोहरा जारी रहेगा। दक्षिण की बात करें तो यहां लो प्रेशर सिस्टम बना हुआ था जो धीरे-धीरे पश्चिम की तरफ मूव करके केरल तट के पास है। इसके चलते दक्षिण केरल और दक्षिण तमिलनाडु में आज भी भारी बारिश की संभावना है और यहां पर रविवार से मौसम सुहावना हो जाएगा। आगे एक और लो प्रेशर बनने की संभावना दिख रही है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि लो प्रेशर से पहले अंडमान निकोबार में रविवार और सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है। 17 और 18 दिसंबर को तमिलनाडु में भारी और उसके बाद बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आगे-आगे जैसे सिस्टम पश्चिम की तरफ मूव करेगा, केरल, आंध्र प्रदेश के तट और कर्नाटक में भी बारिश होने की संभावना है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Temperature will fall further in Delhi, heavy rain expected in Tamil Nadu: IMD scientist Soma Sen Roy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: imd, soma sen roy, tamil nadu, heavy rain, delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved