• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवाओं के बौद्धिक विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका: पीएम मोदी

Teachers play an important role in intellectual development of youth: PM Modi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक समुदाय को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा,शिक्षक दिवस के अवसर पर पूरे शिक्षक समुदाय को बधाई, जिन्होंने हमेशा युवाओं में बौद्धिक क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह काफी सराहनीय है कि शिक्षकों ने कैसे नवाचार किया और सुनिश्चित किया कि कोविड-19 के समय में भी छात्रों की शिक्षा यात्रा जारी रहे। प्रधानमंत्री ने कहा,मैं डॉ. एस. राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनकी विशिष्ट विद्वता और देश के लिए उनके योगदान को याद करता हूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्रपति की मौजूदगी पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है आदरणीय राष्ट्रपति की गरिमामय उपस्थिति में देश के प्रांतों के 44 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। इनमें केंद्रीय विद्यालय और सैनिक स्कूल के शिक्षक भी शामिल हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि मैं इतना ही कहना चाहूंगा शिक्षक हम सभी के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब राष्ट्रपति जी ने कानपुर का दौरा किया था उस समय देश ने एक अद्भुत चित्र देखा था। राष्ट्रपति महोदय ने अपने शिक्षक को आदर के साथ सम्मान दिया। यही हमारे देश की परंपरा है यह पुराने दिनों से आज तक रही है। शिक्षक व्यक्ति को ही नहीं समाज को और पीढ़ी को बनाता है। वह शिक्षक कोई भी हो सकता है, माता-पिता से लेकर विद्यालय से लेकर वह शिक्षक कोई भी हो सकता है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री के उड़ीसा के दौरे में प्रधानमंत्री ने एक चाय विक्रेता को पास बिठाकर सम्मानित किया। यह वह व्यक्ति थे जिन्होंने अपनी जिंदगी की कमाई का सर्वत्र अपने घर के आस-पास रहने वाले बच्चों के शिक्षा पर खर्च कर दिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मैं राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले सभी 44 शिक्षक भाई-बहनों को बधाई देता हूं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Teachers play an important role in intellectual development of youth: PM Modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister narendra modi, teachers\ day, congratulations to the teacher community, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved